सतना में आसमानी बिजली गिरने से तीन ट्रांसफार्मर फेल, 7 इंसुलेटर पंक्चर। 12-14 घंटे तक ब्लैकआउट, हजारों उपभोक्ता बिजली संकट से बेहाल।

सतना, स्टार समाचार वेब
उमस से परेशान शहरवासियों को बारिश से लुढ़के पारे के चलते राहत मिली ही थी कि बिजली ने शहरवासियों को परेशान करना शुरू कर दिया। बुधवार की शाम बादलों की गड़गड़ाहट के साथ गिरी आसमानी बिजली जहां तीन ट्रांसफार्मर्स पर कहर बनकर टूटी वहीं 7 इंसुलेटर्स को पंक्चर कर दिया। बगहा-पतेरी क्षेत्र के 11 केवी के 7 इंसुलेटर पंक्चर होने से कई इलाकों में रात भर ब्लैकआउट रहा।
शहर संभाग अंतर्गत आने वाले जेपी रोड बगहा, बरदाडीह चौराहा एवं पुष्पराज कालोनी में लगे ट्रांसफॉर्मर फेल होने से तीनो क्षेत्रो से जुड़े हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली 12 से 14 घंटे तक बंद रही।इसके अलावा 11 केवी की लाइन फाल्ट होने के कारण अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली बंद होते ही उपभोक्ताओं को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में रात-रात बिजली न रहने पर बच्चों, बूढ़ों और मरीजों का हाल बेहाल हो रहा है। देर रात तक लोग शिकायत करते रहे लेकिन कोई हल नहीं निकला। जानकारी के मुताबिक शहर संभाग अंतर्गत बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक तक तीन हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई।
इन इलाकों में आंशिक तौर पर प्रभावित हुई आपूर्ति
विभाग ने बताया कि बुधवार कि शाम को 11 केवी के तीन फीडर फाल्ट हो गए। 11 केवी प्रेम नगर साउथ फीडर के फाल्ट होने से प्रेम नगर, राजेंद्र नगर, खूंथी, मास्टर प्लान, सिविल लाइन, प्रेम विहार की बिजली बंद रही। इसी दौरान 11 केवी बस स्टैंड फीडर में खराबी आने से बस स्टैंड क्षेत्र एवं 11 केवी सेन्ट्रल जेल में फाल्ट आने पर सेन्ट्रल जेल, नई बस्ती, उतैली और रीवा रोड की बिजली सप्लाई तीन घंटे बंद रही। गुरुवार को एकेएस युनिवर्सिटी तक 33 केवी लाइन खींचने के कारण 33 केवी महादेवा उपकेंद्र दो घंटे बंद रहा इसी दौरान सुभाष पार्क फीडर पर सरिया गिरने से फीडर फाल्ट हो गया जिसके कारण जिला अस्पताल, स्टेशन रोड एवं बाजार क्षेत्र प्रभावित रहा।
लगाए गए 200 केवीए के नए ट्रांसफार्मर
आकाशीय बिजली गिरने से फेल हुए तीनों ट्रांसफार्मर के कारण ठप हुई बिजली सप्लाई को बहाल करने बिजली विभाग के अधिकारियों ने बुधवार की रात से ही 200केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाने की मशक्कत शुरू कर दी थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार बरदाडीह और पुष्पराज कालोनी की विद्युत सप्लाई बुधवार की देर रात तक नए ट्रांसफार्मर लगाकर चालू कर दी गई जबकि बगहा पतेरी फीडर में11 केवी के पंक्चर 7 इंसुलेटर्स को दुरूस्त करने में अधिकारियों के पसीने छूट गए । यहां गुरुवार की दोपहर तक 7 इंसुलेटर्स बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया तब कहीं जाकर तकरीबन 14 घंटे बाद लोगों को राहत कमल सकी। इस दौरान मुख्तियारगंज के रहवासियों को अंधेरे के कारण रतजगा करना पड़ा। भीषण गर्मी में लोगों को उम्मीद थी कि सुबह तक बिजली आएगी लेकिन गुरुवार की सुबह तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई।कुछ इलाकों में आई भी तो उसका वोल्टेज इतना कम था कि लोगों को सुबह पानी तक के लिए तरसना पड़ा। बिजली के बिना बेचैन उपभोक्ता रात भर बिजली विभाग के कम्प्लेन नंबर में फोन लगाते रहे वहीं कुछ उपभोक्ता बिजली विभाग के चक्कर लगाते रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।