सतना सर्किल में मई 2026 के दौरान बिजली खपत 491.90 लाख यूनिट पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 50.65 प्रतिशत अधिक है। बढ़ते लोड से ट्रांसफार्मर फेल और केबल आग की घटनाएं बढ़ीं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
भीषण गर्मी के चलते सतना सर्किल में बिजली की मांग लगातार नए रिकार्ड बना रही है। इस साल बिजली की खपत में भारी उछाल देखने को मिला, जिससे विद्युत कम्पनी पर भी दबाव बढ़ गया। इस बढ़ते लोड के कारण रोजाना ट्रांसफार्मर तक फुंक रहे हैं, केबिलों में आग लग रही है। रोजाना एफओसी केन्द्रों पर 500 से अधिक शिकायतें दर्ज हो रही हैं। बिजली कम्पनी से मिले आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में कुल 491.90 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। जबकि पिछले साल मई 2025 में सतना सर्किल में 326. 53 लाख यूनिट खपत थी। जानकारी के अनुसार तुलनात्मक वृद्धि देखे तो 50.65 प्रतिशत की वृद्धि इस साल दर्ज की गई।
कूलर -एसी का बढ़ता उपयोग, बढ़ा रहा लोड
भीषण गर्मी के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पंखे के साथ-साथ कूलर-एसी को उपयोग भी बढ़ता जा रहा है। इन पर निर्भरता के चलते बिजली खपत में इस बार अधिकतम उछाल आया है। सतना वृत्त में रोजाना औसतन 70 लाख यूनिट की डिमांड देखने को मिल रही है। बात अगर लोड की करें तो अधिकतम लोड 627 मेगावाट तक पहुंच गया है।
चुनौती बनी आपूर्ति व्यवस्था
सतना वृत्त में ज्यादा बिजली डिमांड के चलते बिजली आपूर्ति बनाए रखना बिजली कम्पनी के लिए चुनौती बनता जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सिस्टम को ओवरलोड से बचाने लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। मई माह में शहर संभाग में करीब 20 से ज्यादा ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फेल हो गए। जबकि 15 से ज्यादा ट्रांसफार्मरों में क्षमता वृद्धि की गई। कई क्षेत्रों में केबिलों में आग लगने की घटनाएं सामने आर्इं जिन्हें समय पर बदला गया। प्री मानसून मेंटीनेंस में भी शहर संभाग के सभी ट्रांसफार्मरों सहित फीडरों का रख-रखाव एवं तकनीकी कार्य किया जा रहा है ताकि बारिश के मौसम में उपभोक्ताओं को सतत सप्लाई मिलती रहे।
सतत बिजली सप्लाई के लिए विद्युत कम्पनी लगातार मॉनीटरिंग कर रही है, शहर से लेकर गांव तक के सभी फेल डीटीआर की सूची मंगाई गई है। बारिश के पहले सभी को दुरुस्त करना पहली प्राथमिकता में रखा गया है। इस वर्ष लोड सर्वाधिक देखने को मिला है जिसके चलते कई ट्रांसफार्मरों में फाल्ट सामने आया। शहर संभाग में 9 एफओसी प्वाइंट पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुलझाई जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश हैं कि तत्काल बिजली शिकायत का समाधान करें।
प्रशांत सिंह, अधीक्षण अभियंता, सतना वृत्त


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।