सतना में निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा शिक्षिका से लिफ्ट के बहाने कार में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाकर शिक्षिका को ब्लैकमेल किया। विवाह के बाद वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजा। पुलिस ने शिकायत पर प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
लिफ्ट देने के बहाने प्रिंसिपल स्कूल की शिक्षिका को कार में बैठाकर सूनसान जगह ले गया। कार में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो मोबाइल से बनाया, तस्वीरें खीचीं, अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर शिक्षिका का दैहिक शोषण करता रहा। शिक्षिका के विवाह के बाद अश्लील वीडियो और फोटो उसके नंदोई को भेज दी। पीड़ित शिक्षिका के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में सिटी कोतवाली टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को निजी स्कूल में नौकरी करने वाली शिक्षिका अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोतवाली आई। पीड़ित शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी 2024 को उसे सहेली को मेंहदी लगाने जाना था। उसने स्कूल के प्रिंसिपल धीर सिंह से छुटटी मांगी, छुट्टी देते हुए प्रिंसिपल ने पूछा कि वहां तक कैसे जाओगी? कार से छोड़ने के लिए कहकर प्रिंसिपल ने कार में बैठा लिया। प्रिंसिपल के द्वारा कार जबरिया डालीबाबा के पास बगीचे में ले जाई गई। बगीचे में कार खड़ीकर प्रिंसिपल ने दुष्कर्म किया। प्रिंसिपल के द्वारा मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाकर तस्वीरें खींची गर्इं। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रिंसिपल के द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस बीच पीड़ित शिक्षिका का विवाह हो गया। पीड़िता के द्वारा प्रिंसिपल की धमकी को नजरअंदाज किया जाने लगा तब प्रिंसिपल के द्वारा पीड़िता के पति और नंदोई को अश्लील वीडियो और तस्वीरें भेजी गर्इं। पीड़िता ने पति को आपबीती बताई तब उसका पति उसे लेकर थाना पहुंचा। सिटी कोतवाली टीआई श्री द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी प्रिंसिपल धीर सिंह पिता राम नारायण सिंह निवासी मतरी पतौरा थाना उचेहरा हाल निवास डालीबाबा पंजाबी कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्र्रवाई में एसआई बेबी तरन्नुम, प्रधान आरक्षक राकेश, सत्येन्द्र सिंह, आरक्षक बलराम व अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।