सतना में पीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आज से 12 सितंबर तक एमएलबी सेंटर में होगी। 90 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के साथ स्कूल परीक्षाओं के चलते अलग प्रवेश द्वार, कड़ी जांच और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 की परीक्षाएं आज से 12 सितंबर तक चलेंगी। परीक्षा के लिए एकमात्र सेंटर एमएलबी सेंटर (शा. गर्ल्स महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन रोड) को बनाया गया है। वहीं सोमवार से ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक के त्रैमासिक एग्जाम शुरू हो रहे हैं। इन दोनों एग्जाम के चलते विद्यालय प्रबंधन द्वारा अलग-अलग गेटों से अलग-अलग इंट्री विद्यार्थियों और अभ्यार्थियों की करवाई जाएगी। ऐसा इसलिए ताकि किसी भी प्रकार से दोनों एग्जाम में असुविधा न हो। बताया जाता है कि पीएससी के अभ्यार्थियों को स्कूल में उत्तरी दिशा की तरफ बने गेट से प्रवेश दिया जाएगा तो वहीं विद्यार्थियों को पश्चिमी दिशा की तरफ बने प्रमुख द्वार से ही इंट्री होगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पीएससी एग्जाम और कक्षा 9 से 12वीं की परीक्षाओं के चलते कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत छात्राओं की छुट्टी कर दी गई है। यह छुट्टी पीएससी एग्जाम तक अनवरत रूप से चलेंगी। विद्यालय प्रबंधन ने यह निर्णय स्कूल में कक्षाओं के अभाव के चलते लिया है। 9 से 12वीं तक की परीक्षाएं 2 शिफ्ट में होंगी।
90 अभ्यर्थी पीएससी एग्जाम में होंगे शामिल
विद्यालय के अंदर कनात लगाकर पीएससी एग्जाम के लिए अलग विंग निर्धारित की गई है। बताया जाता है कि पीएससी एग्जाम के लिए 90 छात्र दर्ज हैं जिसमें 7 अभ्यार्थी दिव्यांग शामिल हैं। परीक्षा को सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग ने इस बार परीक्षा केंद्रों पर नई त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की है। इसके तहत सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी और वीओआईपी व्यवस्था की गई है।
90 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र पर
आयोग के निर्देशों के अनुसार एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। केंद्र पर अभ्यर्थियों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी भी की जाएगी।
पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष वीक्षकों और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला वीक्षकों द्वारा निर्धारित केबिन में की जाएगी। वहीं, ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को महिला अथवा पुरुष कर्मी से अपनी तलाशी करवाने का विकल्प दिया जाएगा।
केंद्र पर केवल जरूरी सामान ले जाने की अनुमति
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपने साथ केवल बॉल पेन, पानी की एक पारदर्शी बोतल, ई-प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड ला सकेंगे। आवश्यक दवाइयां साथ रखने की भी अनुमति होगी।
ये रहेगा प्रतिबंधित
इसके अलावा क्लचर, बकल, हाथ के बैंड, मेटल या चमड़े के बैंड, बेल्ट, कफलिंक, धूप का चश्मा, पर्स, वॉलेट, टोपी, चाबी, लाइटर, माचिस, शार्पनर, ब्लेड और अन्य कीमती सामान भी प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र साथ लाने पर भी रोक रहेगी। जूते-मोजे पहनकर आने वाले अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।
सतना जिला अस्पताल के आईसीयू में 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। वेंटीलेटर और मॉनीटर काम नहीं करने तथा बिजली आने-जाने के आरोप लगाए गए, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।