सतना रेलवे स्टेशन का कोच रेस्टोरेंट बिजली बिल विवाद में फंसकर बंद पड़ा है, सालभर में हालत खराब होकर कबाड़ जैसा हो गया, नए ठेकेदार को संचालन से पहले बकाया भुगतान का इंतजार है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बिजली बिल बकाया होने के चक्कर में रेल कोच रेस्त्रां का संचालन उलझा हुआ। वहीं साल भर से संचालन बंद होने से आकर्षक कोच एक बार फिर कबाड़ जैसा हो गया। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि रेलवे परिसर में ही कोच रेस्टोरेंट की सुरक्षा तय नहीं हो सकी। कोच के शीशों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। वहीं कोच के अंदर की कुर्सी-टेबिल व बाहर लगी रेलिंग गायब कर दीं। बताया जाता है मार्च 2025 में रेल कोच रेस्टोरेंट को रेलवे प्रशासन ने बंद करवा दिया था। ठेका फर्म द्वारा समय पर लाइसेंस फीस नहीं जमा की । लेट फीस लाइसेंस के चलते रेलवे ने ठेका टर्मिनेट करते हुए सुरक्षा राशि जप्त करने की कार्रवाई की थी। इसके बाद दिसम्बर-जनवरी माह में रेलवे कोच रेस्टोरेंट के दोबारा संचालन शुरू करवाने के लिए टेंडर किए। फरवरी माह से कोच रेस्त्रां का संचालन शुरू होना था लेकिन पिछले ठेकेदार द्वारा बिजली बिल बकाया होने की वजह से संचालन उलझा हुआ है। रेलवे का बिजली विभाग इस बात पर अड़ा है कि पहले बिल भुगतान हो। मंडल अधिकारियों के अनुसार पुराने ठेकेदार की जप्त सुरक्षा राशि से बिजली बिल का भुगतान किया जाएगा। इस मामले में कार्रवाई लगभग फाइनल हो गई है।
कटनी की फर्म संभालेगी जिम्मा
कोच रेस्टोरेंट को संचालित करने का टेंडर पदमा ट्रांसपोर्ट कटनी की फर्म को मिला है। अनुबंध 5 सालों के लिए प्रति वर्ष लगभग 24 लाख में दिया गया है, जबकि पिछला ठेका 20 लाख वार्षिक शुल्क पर था। उल्लेखनीय है कि रेलवे प्रशासन ने अगस्त 2021 में कबाड़ कोच को रंग-रोगन कर के आकर्षक बनाया कर रेल कोच रेस्टोरेंट खोला था। इसके पीछे रेलवे का उद्देश्य अपनी आय बढ़ाने के अलावा यात्री व शहरवासियों को 24 घंटे हफ्ते के सातों दिन स्वादिस्ट व लजीज व्यंजन उपलब्ध करवाना था।
डिवीजन के पांच स्टेशनों में खोले गए थे रेस्टोरेंट
पश्चिम मध्य रेलवे जोन के जबलपुर मंडल के पांच स्टेशनों में कोच रेस्टोरेंट खोले गए थे जिसमें जबलपुर, मदन महल, कटनी मुड़वारा, सतना एवं रीवा स्टेशन चयनित था। सबसे ज्यादा रेलवे को आय कटनी मुड़वारा के बाद सतना से हो रही थी क्योंकि यहां सबसे महंगा कोच रेस्टोरेंट का ठेका था, वहीं इसके तीसरे नम्बर पर जबलपुर स्टेशन था।
1200 वर्गफिट की जमीन में ग्रीन पार्क व स्टॉल
रेलवे ने ठेका फर्म को एक कोच के साथ जमीन भी किराए पर दी थी। ठेका फर्म द्वारा कोच के सामने ग्रीन एरिया पार्क व फूड स्टॉल आदि की सुविधाएं डेवलप किया गया था जो अब उजड़ गया है। रेलवे ने 1200 वर्गफिट का क्षेत्र कोच रेस्टोरेंट के लिए दिया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।