सतना क्षेत्र में नई और डबल रेल लाइन परियोजनाओं में देरी के कारण सीआरएस का प्रस्तावित निरीक्षण टल गया है। अब सतना-पन्ना रेल लाइन में पन्ना तक लंबे सेक्शन में ट्रायल की तैयारी की जा रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
नई रेल लाइनों के निर्माण में कछुआ चाल की वजह से रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का निरीक्षण टल गया है। अब निरीक्षण कब होगा, यह अभी रेलवे की तरफ से फाइनल नहीं है। उल्लेखनीय है रेल संरक्षा आयुक्त मध्य परिमंडल मनोज अरोरा का निरीक्षण प्लान निर्धारित किया गया था। सतना-रीवा सेक्शन में बगहाई रोड-तुर्की 9 किमी नई डबल रेल लाइन तो वहीं सतना-पन्ना रेल नई रेल लाइन परियोजना में नागौद-फुलवारी 15 किमी नई रेल लाइन का ट्रायल इसी माह होना प्रस्तावित किया गया था। लेकिन अब प्रोग्राम टल गया है। जानकारी के अनुसार डबल एवं नई रेल लाइन में समय पर तय लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा न होने के चलते अब इस माह सीआरएस का स्पीड ट्रायल नहीं होगा।
अब पन्ना तक होगा ट्रायल
रेलवे अधिकारियों के अनुसार सतना-पन्ना नई रेल लाइन परियोजना में पहले नागौद-फुलवारी 15 किमी नई रेल लाइन का ट्रायल होना था। लेकिन अब नए प्लान में पन्ना तक 25 किमी के सेक्शन में ट्रायल होगा। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना का शिलान्यास 18 जनवरी 2018 को हुआ था। अभी तक दो चरण सतना से बरेठिया एवं बरेठिया से नागौद कुल 30 किमी की परियोजना पूरी हुई है। सतना-पन्ना नई रेल लाइन परियोजना कुल 75.55 किमी की है।
यह भी पढ़ें: सतना में बकायादारों पर कार्रवाई, विद्युत विभाग ने 65 लाख बकाया वाले कनेक्शन काटे
डबल रेल लाइन सबसे सुस्त
सतना-रीवा डबल रेल लाइन परियोजना एक दशक से अधूरी है। परियोजना अधर में लटकी होने की वजह से न तो रीवा से उम्मीदों के अनुसार नई गाड़ियों का संचालन शुरू हो पा रहा है और न ही नियमित ट्रेनों का संचालन सुचारू ढंग से हो पा रहा है। परियोजना के शुरूआती दौर में काम तो तेजी से हुआ लेकिन इसके बाद प्रोजेक्ट ने कछुआ गति पकड़ ली। 32 किमी की परियोजना में काम पूरा हो गया है लेकिन शेष बची 18 किमी में अभी प्रगति पर है। हिनौता से बगहाई और तुर्की सेक्शन के बीच काम बचा हुआ है।
आज रात में आएंगे डीआरएम
जबलपुर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक क मल कुमार तलरेजा शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि डाउन गाड़ी संख्या 20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से रात 12.45 पर स्टेशन पहुंचेगे। डीआरएम रविवार को स्टेशन की क्रू-लॉबी का निरीक्षण करेंगे। मंडल रेल प्रबंधक के अचानक आने की सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारी व्यवस्थाओं एवं जंक्शन की बेहतर साफ-सफाई में जुट गए।
यह भी पढ़ें: इंदौर... राहुल गांधी दूषित जल से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे...अव्यान के परिवार से मिले
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह