सतना का रेलवे माल गोदाम बीते एक दशक से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बना हुआ है। भारी ट्रकों की आवाजाही से स्टेशन रोड अराजकता का शिकार है। 12 वर्षों से शिफ्टिंग की बातें हो रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारी और जनता दोनों परेशान हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे माल गोदाम की शिफ्टिंग का मामला अब शहर की यातायात व्ययवस्था के लिए नासूर बनता जा रहा है। हालात यह हैं कि रेल माल गोदाम की शिफ्टिंग का राग बीते 12 सालों से अलापा जा रहा है लेकिन इसके शिफ्टिंग की रूपरेखा अब तक तैयार नहीं हो सकी है। नतीजतन रेल माल गोदाम आने वाले भारी वाहन न केवल दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं बल्कि इससे शहर की सड़कों में जाम का झाम भी बना रहता है।
रेल माल गोदाम आने वाले वाहनों को छूट
यूं तो सुबह सात बजे से लेकर रात दस बजे तक सतना शहर में ट्रकों की आवाजाही प्रतिबंधित है, लेकिन जब तक रेलवे का माल गोदाम शिफ्ट नहीं होता तब तह यह प्रतिबंध बेअसर है। कारण कि रैक लगने पर कई ट्रक परमिट लेकर स्टेशन रोड की भीड़ भरी सड़क में घुसने की अनुमति हासिल कर लेते हैं जिससे जाम तो लगता ही है साथ ही हादसों की संभावना भी बनी रहती है। विंध्य चेंबर आफ कामर्स की मौजूदगा कार्यकारिणी ने भले ही चुप्पी साध रखी हो लेकिन पूर्व में चेंबर कई मर्तबा मांग उठा चुका है और उच्च रेल अधिकारियों से मिलकर माल गोदाम शिफ्टिंग की मांग भी कर चुका है। वर्ष 2023 के दिसंबर माह में तो व्यापारियों की संस्था ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर माल गोदाम को शिफ्ट करने की रणनीति पर चर्चा भी की थी लेकिन रेलवे अब तक इसे शिफ्ट करने की योजना को मूर्तरूप नहीं दे सका है।
इसलिए शिफ्टिंग जरूरी
रेलवे माल गोदाम खाद परिवहन व सरकारी खाद्यान्न परिवहन का सबसे बड़ा गढ़ है। बताया जाता है कि खाद व खाद्यान्न की रैक जब लगती है तो भारी तादाद में ट्रकों का आवागमन स्टेशन रोड पर शुरू हो जाता है। मसलन सोमवार को ही खाद की रैक आई तो ट्रकों का तांता लग गया। ऐसा ही खाद लदा ट्रक दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे ओवरब्रिज पर तकनीकी त्रुटि आने पर खड़ाहो गया जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई। ऐसे नजारे आए दिन देखने को मिलते हैं कि जब रेल माल गोदाम से माल लोड कर आने वाले ट्रकों के पहिए थम जाते हैं। स्टेशन की ओर जाने वाली रेल माल गोदाम के सामने वाली सड़क तो ट्रकों की भीड़ के कारण अराजक हो जाती है और जाम लगने लगता है। पूर्व में रेल माल गोदाम आने वाले ट्रकों के कारण दुर्घटनाएं भी घट चुकी हैं बावजूद इसके रेल माल गोदाम शिफ्टिंग का मामला फाइल से नहीं निकल पा रहा है।
देखिए विंध्य चेंबर आफ कामर्स लगातार इसकी मांग उठाता रहा है। आश्वासन मिला है कि जल्द टेंडर करा माल गोदाम की शिफ्टिंग की जाएगी। निश्चित तौर पर रेल माल गोदाम की शिफ्टिंग बेहद आवश्यक है।
सतीश सुखेजा, अध्यक्ष, विंध्य चेंबर आफ कामर्स
रेल माल गोदाम के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आश्वासन तो हर बार मिलता है लेकिन धरातल पर अब तक काम नहीं हुआ है। इसकी शिफ्टिंग शहर के सुगम यातायात के लिए बेहद जरूरी है।
द्वारिका गुप्ता, पूर्व चेंबर अध्यक्ष


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।