सतना-कटनी रेलखंड के मैहर स्टेशन के पास युवक और युवती ने चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों शव 500 मीटर की दूरी पर मिले। युवक की पहचान रिन्टू कुमार (जिला रोहतास, बिहार) के रूप में हुई है जबकि युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आत्महत्या और हादसे दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना-मानिकपुर रेलखंड पर गुरुवार की रात चलती ट्रेन से कूदकर युवक और युवती ने खुदकुशी कर ली। दोनों का शव रेल ट्रैक पर 5 सौ मीटर के अंतराल पर पड़े मिले। शुक्रवार की सुबह डाउन ट्रैक पर दो शव मिलने की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र का होने की वजह से मैहर कोतवाली को सूचना दी गई। बताया गया कि आधार कार्ड के जरिए युवक की पहचान हो पाई है। युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मृतक युवक के परिजन मैहर के लिए रवाना हो गए हैं।
मालगाड़ी के पायलट ने देखे शव
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह 7 बजे के करीब सतना-कटनी रेलखंड पर मैहर रेलवे स्टेशन के करीब डाउन ट्रैक पर युवक और युवती का शव मालगाड़ी के लोको पायलट ने देखा। जिसके द्वारा स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी गई। स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ और मैहर कोतवाली को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मैहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि जीतनगर के पास 5 सौ मीटर के अंतराल में युवक और युवती का शव पड़ा हुआ था। घटना स्थल की जांच से प्रतीत हो रहा है कि युवक और युवती एक के बाद एक चलती ट्रेन से गिरे, इसलिए दोनों का शव अलग-अलग जगह पर मिला। हालांकि पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही है कि कहीं किसी एक के गिरने पर दूसरा उसे बचाने के लिए चलती ट्रेन से तो नहीं कूदा। मृतक युवक और युवती के बीच क्या रिश्ता है, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनों ने खुदकुशी की है या फिर किसी हादसे का शिकार हुए हैं इन बिन्दुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के सिर, हाथ, पीठ और चेहरे पर गंभीर चोट है।
युवती की नहीं हो पाई पहचान
मैहर कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि रेल ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृत युवक के पास आधार कार्ड मिला। जिसके जरिए मृत युवक की पहचान रिन्टू कुमार पिता शिकंदर ठाकुर 23 वर्ष निवासी गम्हरिया मेयारी जिला रोहतास बिहार के रूप में हुई है। तत्पश्चात मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें घटना से अवगत कराया गया। मृतक के परिजन बिहार से मैहर के लिए रवाना हो गए हैं। टीआई श्री द्विवेदी ने बताया कि युवती के पास पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। युवती कौन है और वह कहां की रहने वाली है, उसका मृत युवक के साथ क्या रिश्ता है, यह जानने के लिए मृत युवक के परिजनों के मैहर आने का इंतजार किया जा रहा है। मृत युवक के परिजनों के जरिए ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है। दोनों का शव मर्चुरी में रखवा दिया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।