कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले की कोठी तहसील के ग्राम पंचायत गौरैया अंतर्गत रामपुरा गांव में बदहाल सड़क के कारण शनिवार को पैरालिसिस से पीड़ित बुजुर्ग महिला को चारपाई पर लिटाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। परिजन और ग्रामीण करीब डेढ़ किलोमीटर तक कीचड़ भरे कच्चे रास्ते से महिला को खाट के सहारे मुख्य सड़क तक लाए, जहां से वाहन की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र की सड़क व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह गांव रैगांव विधानसभा क्षेत्र में आता है।
सौ परिवारों का है यहां बसेरा
ग्रामीणों ने बताया कि रामपुरा गांव में करीब 100 परिवार रहते हैं। गांव तक पहुंचने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से जर्जर है। बरसात में सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण एंबुलेंस सहित अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को चारपाई या कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक लाना मजबूरी बन जाता है।
डब्ल्यूबीएम के बीस बरस बीते
ग्रामीणों के मुताबिक करीब 20 साल पहले लोक निर्माण विभाग ने यहां डब्ल्यूबीएम सड़क बनाई थी। इसके बाद कभी मरम्मत नहीं हुई और सड़क पूरी तरह उखड़कर कच्चे रास्ते में बदल गई। ग्रामीण कई बार सरपंच, सचिव और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।
छुलहा भी तो यही चाहता है
ऐसे ही कुछ हालात छुलहा गांव का भी है। वह भी लंबे समय से सड़क के पक्का होने की मांग कर रहा है। यह गांव नागौद ब्लाक के गिंजारा पंचायत में आता है। सड़क के दूसरी पार बसे इस गांव ने हाल ही प्रशासन को चुनौती थी लेकिन हमेशा की तरह सिस्टम की सुलह के बाद मामला शांत हो गया। गजब यह है कि छुलहा गांव की सीमा आकौना और अमिलिया पंचायत को टच करती है लेकिन यहां 2 किमी दूर गिंजारा में जुड़ा हुआ है।
इधर प्रशासन की सफाई : सड़क न होने संबंधी खबर निराधार
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं व्हाट्सएप गु्रपों में राज्यमंत्री के क्षेत्र में 20 साल से सड़क नहीं होने की कारण मरीज को खाट में लिटाकर कीचड़ में ले जाने की बात पर प्रशासन की सफाई सामने आई है जिस पर प्रशासन ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रघुराजनगर (ग्रामीण) द्वारा सचिव, सरपंच, पटवारी एवं अन्य स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया संबंधित घटना त्रिवेदी मोहल्ला की है, जहां मात्र 7 परिवार लगभग 40 लोग निवासरत हैं। गांव तक पहुंच के लिए मुख्य मार्ग कोठी, सिंहपुर रोड से ग्राम दिदौंध होते हुए रमपुरा तक डब्ल्यूबीएम सड़क बनी हुई है, साथ ही गांव के सभी टोलों तक पहुंच मार्ग उपलब्ध हैं। त्रिवेदी मोहल्ला तक लगभग 15 वर्ष पूर्व जीएसबी सड़क का निर्माण किया गया है तथा संबंधित परिवार के घर के चारों ओर पीसीसी सड़क भी निर्मित है।प्रशासन के दावे में कहा गया है कि त्रिवेदी मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय प्रेमवती त्रिवेदी, जो लकवा से पीड़ित हैं, को 11 जुलाई को उनके पुत्र सुखेन्द्र त्रिवेदी द्वारा कोठी अस्पताल ले जाया गया था। उस दिन अत्यधिक वर्षा होने के कारण कच्चे मार्ग पर गड्ढों में पानी भर गया, जिससे छोटे पहिए के वाहन उनके घर तक नहीं पहुंच सके। इस कारण लगभग 600 मीटर तक मरीज को चारपाई के माध्यम से ले जाना पड़ा। प्रशासन ने दावा किया है कि मीडिया में प्रसारित खबर भ्रामक एवं तथ्यों पर आधारित नहीं है। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और सत्य जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों पर भरोसा करें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।