सतना-रीवा डबल रेललाइन के पांचवें चरण में बगहाई रोड-तुर्की सेक्शन पर सीआरएस ने 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रायल कर ट्रैक की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे की प्रमुख परियोजना में शामिल सतना-रीवा डबल रेललाइन का अब 5वां चरण पूरा हो गया है। सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त मध्य एवं पूर्व परिमंडल गुरू प्रकाश ने बगहाई रोड-तुर्की स्टेशन के बीच नई तैयार हुई डबल रेललाइन का सघन निरीक्षण करते हुए स्पीड ट्रायल किया। बताया गया कि सीआरएस ने 8.670 किमी के इस सेक्शन में 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रायल करते हुए ट्रैक की क्षमता को परखा है। हालांकि इस सेक्शन में एक पल के लिए अधिकतम स्पीड 115 किमी तक जा पहुंची थी। स्पीड ट्रायल डीजल इंजन से किया गया था।
बेरिंग से लेकर प्वाइंट तक की जांच
सीआरएस श्री प्रसाद ने पहले निर्माण अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद ट्राली में बैठकर ट्रैक की जगह-जगह जांच की। निरीक्षण के दौरान पॉइंट एंड क्रॉसिंग, टंग रेल की हाउसिंग, ब्रिज लेआउट की ड्राइंग, गर्डर एवं ब्रिज और रेलवे मानक मापदंड पर आधारित स्पान का अवलोकन किया। इतना ही नहीं ब्रिज के बेरिंग, प्लेट, चैनल स्लीपर, बैलास्ट, स्लीपर, ग्लूड जॉइंट, ट्रॉली घर, कुशन, इंप्रूव्ड एसईजे, ओएचई लाइन, चेयरप्लेट, कर्व (गोलाई) एवं समपार फाटक के साथ ही तुर्की स्टेशन एवं यार्ड इत्यादि का गहनता से परीक्षण किया।
ये रहे मौजूद
इस निरीक्षण के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे जोन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एमएस हाश्मी एवं निर्माण विभाग और अन्य संरक्षा संबंधी विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ जबलपुर मंडल से मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, सीनियर डीईई (टीआरडी) सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं स्थानीय अधिकारियों में क्षेत्रीय प्रबंधक नरेन्द्र सिंह, एडीईएन रशीद अहमद, आरपीएफ निरीक्षक बीरेन्द्र कु मार यादव सहित अन्य मौजूद रहें।
आज होगा इकहरी रेललाइन में ट्रायल
सीआरएस आज सतना-पन्ना नई रेल लाइन में नागौद- फुलवारी के बीच 15 किमी की नई लाइन का निरीक्षण कर ट्रायल करेंगे। सीआरएस की ट्रेन को डीजल एवं विद्युत इंजन के साथ भेजा जाएगा।
फैक्ट फाइल
सतन-रीवा डबल रेललाइन प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ये होंगे फायदे
इस तरह परियोजना में अभी तक हुआ काम


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।