सतना से अन्य जिलों को भेजे गए खराब चावल पर सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला प्रबंधक को नोटिस जारी कर गुणवत्ता और परिवहन खर्च की जिम्मेदारी पर जवाब मांगा गया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रदेश में किरकिरी कराने वाले सतना के चावल को लेकर कॉर्पोरेशन की सिस्टम में गर्मी आई है। इस लिहाज से लोकल जिम्मेदार से सवाल पूछे गए हैं। सवाल सरकारी कागज में किए गए हैं। सवाल यह कि खराब चावल क्यों भेजा। सवाल यह भी कि खराब चावल को वापस करने में भी परिवहन खर्च आएगा यह कौन वहन करेगा?
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन मुख्यालय ने सतना के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि मुख्यालय के आदेश के बावजूद शिवपुरी जिले के लिए भेजे गए चावल की गुणवत्ता अमानक पाई गई। इतना ही नहीं, गुना के लिए भेजे गए तीन ट्रक चावल भी खराब गुणवत्ता के कारण वापस लौटा दिए गए, जिससे निगम को अतिरिक्त परिवहन खर्च उठाना पड़ा। मामले का खुलासा तब हुआ जब खराब चावल की आपूर्ति को लेकर स्टार समाचार ने अपने 3 और 15 मार्च के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मुख्यालय ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की और सीधे जिम्मेदारी तय करते हुए नोटिस जारी कर दिया।
क्षेत्रीय स्तर पर भी सवाल
कॉर्पोरेशन ने रीवा क्षेत्रीय प्रबंधक की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। कहा गया है कि पर्यवेक्षण स्तर पर भी जिम्मेदारी का निर्वहन समय पर नहीं किया गया। कुल मिलाकर, इस पूरे मामले ने निगम की आपूर्ति प्रणाली और गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नियमों की अनदेखी भारी
कॉर्पोरेशन मुख्यालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि अंतर-जिला परिवहन से पहले स्टॉक का गुणवत्ता परीक्षण अनिवार्य है और केवल एफएक्यू स्तर का चावल ही भेजा जाना चाहिए। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी कर खराब चावल भेजा गया, जो सीधे तौर पर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया है।
अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत
नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है और सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत दंडनीय है। जिला प्रबंधक से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सतना से कहां कितना भेजा
जिला क्षमता (क्विंटल में)
इंदौर - 1600
धार - 1000
खंडवा - 1600
खरगौन - 500
बुरहानपुर - 500
शिवपुरी - 2000
श्योपुर - 600
राजगढ़ - 2600
मंदसौर - 1000
दमोह - 1000
दतिया - 1000


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।