सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने समय-सीमा बैठक में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी जर्जर स्कूल भवनों का सर्वे कर उन्हें सुरक्षित किया जाए। मरम्मत योग्य भवनों को सुधारा जाए और पूरी तरह क्षतिग्रस्त भवनों को डिसमेंटल किया जाए। साथ ही, खाद्यान्न वितरण, उर्वरक उपलब्धता, और लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

हाईलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
‘जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी तथा ब्लाक लेवल के शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करें कि जर्जर स्कूल भवनों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं होगी। क्षति ग्रस्त भवनों में प्रवेश द्वार और आने-जाने के रास्ते पूरी तरह से बंद करें, ताकि बच्चे और कोई भी व्यक्ति इन भवनों में नहीं जाये। जीर्ण-शीर्ण और मरम्मत योग्य स्कूल भवनों का सर्वे कर मरम्मत हो सकने वाले भवनों की मरम्मत कराये और जीर्ण-शीर्ण भवनों के डिसमेंटल की कार्यवाही करें।’ सोमवार को समय सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने यह निर्देश शिक्षा विभाग के जीर्ण-शीर्ण एवं मरम्मत स्कूलों की जानकारी लेते हुए दिए। उल्लेखनीय है कि स्टार समाचार ने बीते दिनों कई विद्यालय भवनों की दुर्दशा को प्रकाशित कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराता रहा है जिसे कलेक्टर ने संजीदगी से लेते हुए स्कूल भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, एसडीएम एपी द्विवेदी, जीतेंद्र वर्मा, एलआर जांगड़े, राहुल सिलाड़िया, आरएन खरे सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारी, जनपद के सीईओ, सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने वृक्षारोपण, कैशलेस इलाज, राहगीर योजना की भी समीक्षा की।
चित्रकूट के प्रभावितों को 50-50 किलो खाद्यान्न
कलेक्टर ने अतिवृष्टि के दौरान हुई आपदा की घटनाओं में आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत राहत राशि की समीक्षा की। बताया गया कि जनहानि के सभी 13 प्रकरणों में आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रुपए परिजनों के खातों में उपलब्ध करा दिये गये हैं। चित्रकूट में घर के अंदर पानी प्रवेश होने से लगभग 400 प्रभावित परिवारों को 50-50 किलो खाद्यान्न नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 25 गरीब परिवारों को रेडक्रास से कपड़े और बर्तन भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
दुकानों में हर दिन प्रदर्शित करें खाद की उपलब्धता
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने खरीफ मौसम के लिए उर्वरक वितरण से जुड़े अधिकारियों से कहा है कि जिले में किसानों को उर्वरक समय पर बिना किसी असुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मार्कफेड के अधिकारी को निर्देशित किया कि समिति और निजी दुकानों में उपलब्ध उर्वरक मात्रा की जानकारी प्रतिदिन सार्वजनिक करें ताकि किसान वहां से खाद का उठाव कर सके। इस दौरान मार्कफेड के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 4 डबल लॉक केन्द्रों में से शेरगंज डबल लॉक केन्द्र से और समितियों तथा निजी दुकानों से उर्वरक का वितरण किसानों को आवश्यकतानुसार किया जा रहा है।
ये भी दिए निर्देश


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।