सतना जिले के सोहावल ब्लॉक के बेला सरकारी प्राइमरी स्कूल को बिना बिजली कनेक्शन के 17,104 रुपए का बिल थमा दिया गया। बिजली विभाग पिछले एक साल से लगातार बिल भेज रहा है, जबकि विद्यालय में बिजली का खंभा तक नहीं लगा है

सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जिले में विद्युत विभाग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, स्कूल में पंखे लटके हैं पर बिजली कनेक्शन नहीं है। इसके बाद भी बिजली विभाग पिछले एक साल से बिल जारी कर शिक्षा विभाग को झटके पर झटका दे रहा है। मामला सतना जिले के सोहावल ब्लाक व घूरडांग संकुल अंतर्गत शासकीय प्राइमरी स्कूल बेला में पिछले साल से बिजली विभाग स्कूल के नाम बिल पर बिल भेज रहा है। बिजली विभाग ने बेला स्कूल के नाम पर 2 किलो वॉट खपत निर्धारित करते हुए आईव्हीआरएस नंबर एन 1495014445 जनरेट कर 17 हजार 104 रुपए का बिल जारी कर दिया है। अब विद्यालय प्रबंधन को समझ नहीं आ रहा है कि बिना बिजली कनेक्शन के वे बिजली बिल कहां से जमा करें? जिला शिक्षा केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल स्कूल के प्रधानाध्यापक ने संकुल प्राचार्य को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि बिजली कनेक्शन न होने के बाद भी एमपीईबी बिजली बिल भेज रहा है। समस्या का निराकरण नहीं हुआ और बिजली विभाग ने 17 हजार से अधिक का बिल थमा दिया।
पोल लगाना भूले, बिल देना रहा याद
प्राथमिक शाला बेला में भेजा गया बिल विभाग द्वारा तैयार होने वाले बिजली बिलों की पोल खोल रहा है। यदि बेला विद्यालय के मामले को देखें तो विद्युत विभाग विद्यालय तक बिजली पहुंचाने के लिए पोल नहीं लगा सका, लेकिन बिजली बिल लगातार भेजता रहा।
हम हैरान हैं। विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं हैं, जबकि इसकी जरूरत है, लेकिन विद्युत विभाग ने बिना कनेक्शन के ही हजारों का बिल भेज दिया है।
अलका निगम, हेडमास्टर बेला
बेला विद्यालय में बिजली कनेक्शन न होने के बाद भी 17 हजार से अधिक का बिल भेजने की जानकारी विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई है। बिजली कनेक्शन न होने के बाद भी बिल पहुंचने के मामले की जांच कराई जाएगी।
विष्णु त्रिपाठी, प्रभारी डीईओ
अभी मामला मेरे संज्ञान में आया है, मौके पर जांच टीम को भेजकर कनेक्शन की जांच कराई जाएगी।
पीके मिश्रा, अधीक्षण यंत्री


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।