सतना जिले के अमरपाटन में स्कूल निरीक्षण के दौरान डीईओ को छात्र स्कूल से नदारद मिले। शिक्षक ने कहा कि बच्चे रोपा लगाने गए हैं। कई स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और खेल मैदानों में खामियां भी उजागर हुईं।

विद्यालयों के निरीक्षण में मिली खमियां ही खामियां
सतना, स्टार समाचार वेब
एक तरफ जहां शासकीय स्कूलों में छात्र संख्या के हिसाब से शिक्षकों की कमी बनी रहती है, वहीं अमरपाटन विकासखंड के प्राथमिक शाला छोटा टोला रैकवार में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी विष्णु त्रिपाठी के निरीक्षण में बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि डीईओ ने शासकीय प्राथमिक शाला रैकवार का निरीक्षण किया जिसमे स्कूल तो खुला मिला लेकिन छात्र नदारद मिले। शाला प्रमुख के साथ-साथ पदस्थ एक शिक्षक भी गायब थे। बताया गया कि इस स्कूल में कुल दो छात्र ही दर्ज हैं। डीईओ के स्कूल पहुंचने के बाद शाला प्रभारी व सहायक अध्यापक राजभान पटेल स्कूल पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी ने शाला प्रभारी से जब बच्चों की उपस्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि विद्यार्थी धान का रोपा लगाने गए हैं जिसकी वजह से वे आज नहीं आए हैं। स्कूल में सहायक शिक्षक राजेश पटेल भी अनुपस्थित रहे। बताया गया कि इस मामले में दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी किया जाएगा।
कई स्कूलों के खेल मैदान भी टेढ़े मिले
जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। अमरपाटन ब्लॉक की हायर सेकेण्डरी सगौनी, देवराज नगर, पीएमश्री कन्या रामनगर, हाई स्कूल रैकवार, प्राथमिक शाला छोटा टोला रैकवार, सीएम राइज अमरपाटन सहित अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया। बताया गया कि हाई स्कूलों में आरईएस द्वारा बनाए गए खेल मैदानों में खामियां पाई गई हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग और संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की लचर व्यवस्थाओं की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां समय पर वेंटिलेटर न मिलने के कारण गुढ़ के वार्ड-13 निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पांडेय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी (भाजपा) नेताओं में डॉ. मोहन यादव अब सबसे लंबे समय तक निरंतर पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मध्यप्रदेश के मैहर जिल में नेशनल हाईवे-30 पर बीती देर रात सिमरन सरोवर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।