सतना जिले में ई-उपार्जन पोर्टल की सर्वर समस्या से किसान जूझ रहे हैं। न स्लॉट बुक हो पा रहे हैं और न उपज चढ़ रही है, जिससे भुगतान और खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
यह कोई पहला अवसर नहीं जब सर्वर की समस्या से किसान जूझ रहा है। खरीफ विपणन वर्ष की शुरूआत से ही यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। मजबूरी में सरकार ने भले ही नई तारीख दी हो लेकिन यह कम नहीं हुई। जिसके चलते न स्लॉट बुक हो पा रहे और न ही किसानों की उपज पोर्टल पर चढ़ पा रही। इधर, व्यवस्था सुधारने के नाम पर स्लॉट बुकिंग का टाइम फिक्स करने का एक और मजाक किया जा रहा है।
गेहूं उपार्जन की तिथि घोषित होने के साथ ही सर्वर बड़ी समस्या बन कर उभरा है। पंजीयन से लेकर अब उपार्जन तक इसकी दिक्कत आ रही है। जिससे सीधे-सीधे अन्नदाता जूझ रहा है। इधर, शनिवार को एक बार फिर सर्वर किसानों को दगा दे गया। मसला यह था कि ई-उपार्जन पोर्टल पर संभागवार समय निश्चित कर दिया गया था। रीवा संभाग के किसानों के लिए शाम 5 बजे का समय निश्चित किया था। इस समय पर किसानों ने अपने स्लॉट बुक करने के प्रयास करते रहे लेकिन अंत में हार ही हाथ लगी। इस पर किसानों ने अपना माथा पकड़ लिया। नागौद ब्लाक के किसान राज करण सिंह ने फोन पर अपनी समस्या बताते हुए कहा कि एक हफ्ता गुजर गया है लेकिन स्लॉट बुक में केवल सर्वर की समस्या आ रही है। यह समझ नहीं आ रहा है कि हमारा ही क्यों नहीं बुक हो रहा है।
नहीं जनरेट हो रही रिपोर्ट
सर्वर के गड़बड़ होने का खामियाजा विभागीय अधिकारियों को भी उठाना पड़ा रहा है। सर्वर में आ रही समस्या के कारण रोजाना की उपार्जन रिपोर्ट भी जनरेट नहीं हो पा रही है। जिस कारण उपार्जन की बकायदा समीक्षा नहीं हो पा रही है।
केन्द्रों पर लगने लगी कतार
पोर्टल के काम न करने के कारण भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह से स्लॉट बुक होने के बाद अपनी समिति में उपज बेचने पहुंचे किसान का पीछा सर्वर यहां भी नहीं छोड़ता। किसान तमाम पेचिदगी दूर कर यहां पहुंचने के बाद ठगा सा रह जाता है। वजह है कि फसल ही सर्वर में नहीं चढ़ पाती जिससे उसकी उपज का भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
11 समितियों के स्थल बदले
इधर, उपार्जन की गति को बढ़ता देख प्रशासकीय स्तर पर नए प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 11 समितियों के भंडारण स्थल बदले गए हैं। सेवा सहकारी समिति पतौरा सायलो बैग रेऊरा, सेवा सहकारी समिति लगरगवां का एसडी वेयरहाएस, सेवा सहकारी समिति मढ़ी कला द्वितीय का सायलो बैग रेऊरा, सेवा सहकारी समिति बैरहना हरिहरपुर द्वितीय का गैवीनाथ एग्रो, सेवा सहकारी समिति रैगांव को सायलो बैग रेऊरा, क्षेत्रीय विपणन सहकारी समिति सतना का सायलो बैग रेऊरा, द्वितीय का भी सायलो, सेवा सहकारी समिति सोनौरा का श्रीराम बेयरहाउस, सेवा सहकारी समिति लामी करही दोनो का गुरू वेयरहाउस और सेवा सहकारी समिति त्यौधरी द्वितीय का साक्षी वेयरहाउस किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।