सतना जिला अस्पताल में जहरीले सांप के डसने के बाद 12 दिन वेंटिलेटर पर रहे दो मासूम स्वस्थ हुए। डॉक्टरों ने केक काटकर नई जिंदगी का जश्न मनाया और समय पर इलाज का संदेश दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सरदार वल्लभभाई पटेल जिला चिकित्सालय में बुधवार को ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने चिकित्सा सेवा के मानवीय चेहरे को सामने ला दिया। जहरीले सांप के डसने के बाद 12 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने वाले चचेरे भाई-बहन के पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटने पर डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने केक काटकर उनकी नई जिंदगी का स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई की सुबह रैगांव विधानसभा क्षेत्र के करसरा गांव निवासी 12 वर्षीय चाँदनी और उसका 10 वर्षीय चचेरा भाई अनुराग घर में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया। परिजनों ने बिना समय गंवाए दोनों को गंभीर हालत में सरदार वल्लभभाई पटेल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने तक दोनों बच्चों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो चुकी थी।
वेंटिलेटर पर शिपट मेडिकल टीम की तैनाती
बताया गया कि बिना देर गवाएं परिजनों द्वारा गंभीर बेहोशी की हालत में दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां मौके पर मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप द्विवेदी द्वारा तत्काल आपातकालीन उपचार शुरू किया गया। बच्चों की स्थिति गंभीर थी, जिन्हें पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) में भर्ती किया गया। इस दौरान दोनों की सांसें रूकी हुई थी, केवल दिल की धड़कन मौजूद थी।
वेंटिलेटर खाली होने पर दोनों बच्चों को वेंटिलेटर पर शिपट करते हुए मेडिकल टीम की तैनाती की गई। इस इलाज में मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. चंदन कच्छवाहा, डॉ. टंकेश्वर पटेल, डॉ. अमित सिह, डॉ. महेंद्र पांडेय, डॉ . आरती पुरोहित, डॉ. मयंक मिश्रा, डॉ. सुशील बड़गैया, डॉ. इरफान एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ का योगदान रहा।
लगे 30-30 एएसवी के डोज
चिकित्सकों के मुताबिक दोनों बच्चों को एंटीस्नेक वेनम एएसवी के 30-30 के डोज लगाए गए। प्रथम पांच दिनों में 20-20 एएसवी के डोज लगे, जबकि पांच दिन बाद 12-12 घंटे में अन्य 5-5 एएसवी के डोज लगाए गए। पांच दिनों तक दोनों बच्चे वेंटिलेटर पर रहे और उनकी हालत नाजुक बनी रही। बताया गया कि 12 दिन बाद चलाए गए इलाज के बाद बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ (पीकू प्रभारी) डॉ. संजीव प्रजापति ने इसे दोनों बच्चों का 'पुनर्जन्म का दिन' बताते हुए कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचाने, उचित इलाज और पूरी मेडिकल टीम के समर्पित प्रयासों से दोनों की जान बचाई जा सकी।
झाड़-फूंक में न फंसे, समय पर पहुंचे अस्पताल
डॉ संदीप द्विवेदी ने बताया कि सांप के डसने के मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचना सबसे महत्वपूर्ण होता है। सही समय पर उपचार मिलने से गंभीर मरीजों की भी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सहायता लें। डॉ प्रभात सिंह ने बताया कि सर्पदंश से जान बचाने एक घंटे का गोल्डन आॅवर मिलता है इसमें जरा भी देरी नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरत नजदीक अस्पताल पहुंच एंटी स्नेक वेनम का डोज लगवाना चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।