सतना में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने भोज मुक्त विश्वविद्यालय और संतोष विहार कॉलोनी से सांपों को सुरक्षित पकड़ा। प्री-मानसून मौसम में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में वन्यजीव संरक्षण और जनसुरक्षा को लेकर वन विभाग की रेस्क्यू टीम लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। मंगलवार की देर शाम टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मुस्तैदी दिखाते हुए कई सफल रेस्क्यू आॅपरेशनों को अंजाम दिया, जिससे स्थानीय निवासियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
भोज मुक्त विश्वविद्यालय में निकला विषैला सांप
पहला मामला बिसखोपरा क्षेत्र का है, जहां स्थित मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय परिसर में एक विषैला सांप देखे जाने से हड़कंप मच गया। परिसर में सांप की मौजूदगी की सूचना तुरंत रेस्क्यू टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने बिना समय गंवाए अत्यंत सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।
संतोष विहार में 8 फीट लंबा ‘रेट स्नेक’ देख मचा हड़कंप
इसके बाद संतोष विहार कॉलोनी से एक विशालकाय सांप की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम वहां रवाना हुई। कॉलोनी में लगभग 8 से 8.30 फीट लंबा एक विशालकाय रेट स्नेक (धामन सांप) दिखाई देने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल था। रेस्क्यू के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस विशालकाय सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
भंडारण स्थलों का भी हुआ आंशिक निरीक्षण
वन्यजीव रेस्क्यू अभियान के साथ-साथ टीम द्वारा सतना में संचालित विभिन्न भंडारण स्थलों का भी आंशिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजामों का जायजा लिया गया, ताकि मानसून से पहले किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
प्री-मानसून में बढ़ता है खतरा: विशेषज्ञ
वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों हो रही प्री-मानसून गतिविधियों और आगामी बारिश के मौसम के कारण सांपों और अन्य रेंगने वाले जीवों का अपने बिलों से बाहर निकलना आम हो जाता है। जलभराव और उमस के कारण ये जीव अक्सर सुरक्षित और सूखे स्थानों की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख करते हैं। विशेषज्ञों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, जल जमाव और झाड़ियों को साफ करें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।