सतना में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। डीएसएस टूल का उपयोग नहीं होने पर एनएचएम ने सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में चल रहे दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की अपर मिशन संचालक दिशा प्रणय नागवंशी ने जिले में अभियान अन्तर्गत डोर स्टेप स्क्रीनिंग के दौरान डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) टूल का उपयोग नहीं किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई है और सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। गौरतलब है कि स्टार समाचार ने दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान की सुस्त रफ्तार को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया था कि सैम और डायरिया के हॉट स्पॉट में सतना जिला शामिल है। इस बात का खुलासा एनएचएम की उप संचालक (शिशु स्वास्थ्य) की समीक्षा बैठक के दौरान हुआ था। डीएसएस सिस्टम में मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य डेटा की रियल टाइम इंट्री की जाती है। जिले में किसी भी बच्चे की रियल टाइम इंट्री नहीं की गई है।
क्या है मामला
क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रीवा संभाग द्वारा अपर मिशन संचालक को बताया गया कि सतना जिले में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के दौरान मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए डीएसएस टूल का उपयोग नहीं किया जा रहा है। बताया जाता है कि 29 जुलाई की स्थिति में जिले भर में 20 हजार 251 बच्चों के लक्ष्य के विरुद्ध केवल 1123 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है। चूंकि दस्तक अभियान कुपोषण एवं अन्य जटिल बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। इसमें लापरवाही निर्देशों का घोर उल्लंघन है।
तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मिशन संचालक ने कहा कि सीएमएचओ ही प्रशासनिक नियंत्रण और सभी अभियान के संचालन की जिम्मेदार अधिकारी हैं। जवाब तलब के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। समय से जवाब न मिलने पर सीएमएचओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।