सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शिक्षक दम्पत्ति के सूने घर का ताला तोड़कर सोने- चांदी के जेवरात व नगदी समेत लाखों रुपए की चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर सोने- चांदी के जेवर, 26 हजार 500 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलगवां थानान्तर्गत वैष्णो माता मंदिर के पास काजल किराना स्टोर के सामने वार्ड नं. 37 निवासी बालकृष्ण सोनी शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षक हैं। शिक्षक दम्पत्ति पांच सितम्बर से 11 सितम्बर के बीच घर में ताला लगाकर शासकीय ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान सूने मकान का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे। चोरों ने पुस्तैनी सोने- चांदी के जेवर व नगदी चुरा ले गए। लौटने पर शिक्षक दम्पत्ति को घर में चोरी की घटना की जानकारी लगी। शिकायत पर कोलगवां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।
सराफा दुकान का कर्मचारी भी धराया & कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर रितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रितेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। चुराए गए जेवर सराफा दुकान में बेंचना बताया। तत्पश्चात मुख्य आरोपी रितेश उर्फ छोटू गुप्ता पिता अरुण गुप्ता, प्रशांत गुप्ता उर्फ देव गुप्ता पिता कमलेश गुप्ता, अंकित कुशवाहा पिता सुदर्शन कुशवाहा और सराफा दुकान के कर्मचारी अनुराग सोनी पिता लोकमणि सोनी को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सराफा कारोबारी की तलाश
कोलगवां थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षक दम्पत्ति के घर चोरी करने के बाद जेवरात भुंजवा मोहल्ला निवासी राजकुमार सराफ की दुकान में अनुराग के सहयोग से बेंचा। चोरी के जेवरात खरीदने वाला सराफा कारोबारी राजकुमार व अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से जेवर और नगदी समेत 8 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।

सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह