मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सतना दौरे के बाद शहर में अचानक यातायात व्यवस्था चरमरा गई। स्टेशन रोड, सिविल लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम ने आमजन, एम्बुलेंस और प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शाम के 5 बजे थे। सीएम अपने उड़नखटोले से भोपाल निकल गए। इसके बाद तो शहर की सड़कों पर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। यातायात की सांसें हद तक सड़कों पर ही हुए आंदोलनों ने थाम दी। आम और खास सब फंसे रहे। पुलिस और प्रशासन को कमान संभालनी पड़ी। रेंगते हुए वाहन जैसे-तैसे गंतव्य तक पहुंचे। तब तक रात के 8 बज चुके थे।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के सतना दौरे के दौरान शहर में कार्यक्रम के चलते दिन में कई बार पुलिस को ट्रैफिक रोकना पड़ा लेकिन शहर में सीएम की मौजूदगी के दौरान ट्रैफिक की समस्या से आम जनमानस को जितनी परेशानी नहीं हुई उससे कहीं ज्यादा परेशानी लोगों को सीएम के सतना से जाने के बाद हुई। बताया जाता है कि जैसे ही सीएम सतना से उड़े वैसे ही न जाने शहर की सड़कों में एकाएक ट्रैफिक टूट पड़ा।
एक तो सिविल लाइन में ओवरब्रिज के नीचे अटरा कांड से प्रभावित परिजनों द्वारा लगाए गए जाम की वजह से दूसरा स्टेशन रोड में लगे जाम के चलते शाम पौने पांच बजे से देर शाम लगभग 8 बजे तक सतना- पन्ना मार्ग एक तरह से थम सा गया था। शहर के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम के चलते शहर के अन्य क नेक्टिंग मार्गों में एकाएक यातायात का दबाव बढ़ गया जिसके चलते वहां भी जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
एम्बुलेंस भी फंसी रही
स्टेशन रोड में जाम के चलते हालत यह थी कि वाहन चलने की बजाय यहां रेंग रहे थे। स्टेशन रोड तो पूरी तरह जाम ही रहा, अंधेरी पुलिया मार्ग में भी जाम के चलते एक एम्बुलेंस फंसी रही।
नहीं था पुलिस- प्रशासन के पास प्लान बी
सतना में व्हीआईपी मूवमेंट के चलते शहर में जाम की समस्या न खड़ी हो इसके लिए प्वाइंटों में पुलिस तो तैनात की गई थी लेकिन पुलिस और प्रशासन के पास जाम की किसी भी समस्या से निपटने के लिए कोई बी- प्लान नहीं था जबकि होना यह चाहिए था कि जब सीएम का लगभग शाम 5 बजे तक सतना में दौरा प्रस्तावित था तो उसे देखते हुए स्टेशन से खाद और खाद्य का परिवहन करने वाले ट्रकों की इंट्री पर भी रोक लगाई जा सकती थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।