सतना के बांका गांव में आदिवासी महिलाओं ने 10 हजार सीड बॉल बनाकर औषधीय पौधों के संरक्षण की अनोखी पहल की। इन बीजों को वन क्षेत्रों में डालकर पर्यावरण और जैव विविधता को बढ़ावा दिया जाएगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रकृति की गोद में पली-बढ़ी महिलाओं ने इसका कर्ज लौटाने की ठानी है। इसके लिए वह माटी के गेंदों में संपदा सहेज रहीं हैं। इन गेंदों में वह बीज है जो आयुर्वेदिक रूप से मानव और जंगल के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इन गेंदों में छिपे आयुर्वेदिक खजाने को जल्द ही बिरले वनों की गोद में डाल दिया जाएगा।
मझगवां के बियावान की सुरम्य छटा के बीच बसा है गांव बांका। जिला मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 35 किलोमीटर है। यहीं की महिलाओं ने अपनी प्रकृति मां का ऋण चुकाने के लिए आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर पौधों के बीजों का संग्रह किया है। इन्हें माटी की गेंद के अंदर सहेजा भी है। पिछले दिनों इन गेंदों को वन विभाग को दान देकर सुर्खियों में आई थीं। जानकारी के मुताबिक जय बिरसा मुंडा ग्रामीण विकास एवं शोध समिति के माध्यम से निपट आदिवासी बाहुल्य गांव बांका की महिलाओं ने 10 हजार से भी अधिक सीड बॉल बनाए हैं। इन बॉल में औषधि गुणों से भरपूर पौधों के बीजों को रखा है। जो कि आने वाले दिनों में सतना और मैहर वनमंडल के कई परिक्षेत्रों में जमीन पर डाले जाएंगे।
पुरुषों ने किया बीज संग्रहण
जंगल के बीच से यहीं की संपदा को बचाने का संकल्प साधारण नहीं है। इसके लिए समय लगा और अभी कितना लगेगा इसका भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। समिति के सचिव राजेश त्रिपाठी बताते हैं कि औषधि गुणों से भरपूर बीजों को एकत्रित करने का काम पुरुषों ने किया। वजह महिलाएं जंगल के बीच में नहीं जा सकती थीं इस काम में समय और दूरी निश्चित नहीं है। यही कारण है कि बीज संग्रहण का काम पुरुषों को दिया गया।
एक सैकड़ा प्रजातियों के बीज
इन सीड बॉल में एक सैकड़ा से अधिक प्रकार के पौधों के बीज हैं। सचिव बताते हैं कि आंवला, करंज, हर्रा, बहेरा, सोन पाठा, अमलतारा, इमली, नीम, बेर पैगून, देशी बेर, अर्जुन, खमहेर आदि सहित 100 से अधिक प्रजाति के पौधों के बीज हैं। इन सीड बॉल्स को वन विभाग को सौंपा गया है। या यूं कहें कि दान किया गया है। जिसकी संख्या 10 हजार है।
हर रेंज में डलेगी यह बॉल
पिछले दिनों आदिवासी समूह की इन महिलाओं ने वन विभाग को सीड बॉल्स दान किए हैं। वन विभाग इन बॉल्स के अपने प्रमुख वन परिक्षेत्रों की जमीनों में इनका रोपण करेगा। जानकारी के अनुसार इन सीड बॉल्स को वनपरिक्षेत्रों के हिसाब से बराबर बराबर भागों में बांट जाएगा। इनका रोपण उन क्षेत्रों में होगा जहां जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है और ऊंचाई में है।
बाकी सारा काम आधी आबादी का
सीड बाल बनाने का काम महिलाओं ने किया। इसके लिए काली माटी, रेत, भूसा और वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया। जंगल से संग्रहित बीजों को इन सामग्रियों की लोई में डाल कर एक गेंद नुमा आकार दिया गया। यह इसलिए भी किया गया कि जंगल में कई पथरीली और ऊंचे क्षेत्रों में पौध रोपण में मशक्कत होती है। जिसके चलते यह कम गहराई में भी डाल देने पर उग आते हैं। अध्यक्ष सोना बाई सिंह गौंड बताती हैं कि सीड बॉल बनाने के काम में 70-75 महिलाओं ने योगदान दिया है जो कि 16 दिनों में 10 हजार से भी अधिक सीड बॉल बना पाई हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।