प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विभिन्न स्थानों पर रक्तदान और स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय जयप्रकाश चिकित्सालय, भोपाल में आयोजित 'सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम' में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता मिलती है और कई अनमोल जीवन बचाए जाते हैं।
290 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर
मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के सम्मान में प्रदेशभर में 290 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में अब तक 6 हजार 744 यूनिट से अधिक रक्तदान किया जा चुका है, और शाम तक इस संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रधानमंत्री के स्वस्थ और शतायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश के प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और मेडिकल छात्र उपस्थित रहे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर लोक भवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित निमशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने शिविर के विभिन्न काउंटरों पर जाकर परामर्श, जांच और परीक्षण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। राज्यपाल ने खुद अपनी बोन मिनरल डेनसिटी (बी.एम.डी.) जांच कराकर शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दंत परीक्षण, फिजियोथेरेपी जांच, बी.एम.डी. परीक्षण और नि:शुल्क औषधि वितरण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा रक्तदाताओं को फलों की टोकरी भेंट कर उनके सेवा संकल्प की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह