उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के रामघाट शिप्रा तट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित भव्य दीपोत्सव समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 वर्षों में वह सभी कार्य किए हैं जो 'रामराज' की परिकल्पना को साकार करते हैं। उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए बिना किसी अवकाश के निरंतर कठिन परिश्रम किया है। प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न और आवास जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना एक पुण्य कार्य है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार ने उनके सपनों को साकार करते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेश के सभी गांवों में खेत-खलिहान और मकान के पट्टे वाले 50 लाख से अधिक लोगों को उनकी जमीन की नि:शुल्क रजिस्ट्री देने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अनूठी सौगात राज्य के नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी।
समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन की देवभूमि को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2020 में जिस भूमि अधिकार अभियान की शुरुआत की थी, उसे आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्णता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में केवल सत्ता का नहीं बल्कि सोच का परिवर्तन हुआ है, जिससे आज गरीबों को पक्के आशियाने और महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ मिल रहा है।
वरिष्ठ विधायक और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उज्जैन में आयोजित इस भव्य दीपोत्सव समारोह की सराहना करते हुए कहा कि उज्जैन की जनता ने लाखों दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में आम जनता की हर तकलीफ को दूर करने का प्रयास किया है, जिससे देश एक स्वर्णिम इतिहास की ओर अग्रसर है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।
चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, लेकिन लोहरौरा से सोहावल तक अधूरी सड़क और पुलों का निर्माण सतना की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
सतना में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन उतैली आईएसबीटी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। नगर निगम आयुक्त ने बस एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना होकर भोपाल और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रीवा, भोपाल और चर्लपल्ली से इनका संचालन होगा।