शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर में एक साथ करोड़ों दीप जलाकर अनूठा उत्सव मनाया गया, जिसमें उज्जैन का यह आयोजन वैश्विक पटल पर छा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सायं 7 बजे बजते ही सायरन की गूंज के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अतिथिगण, 25 हजार से अधिक वॉलिंटियर्स और श्रद्धालुओं ने एक साथ दीप जलाकर इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया।
इस भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंघी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिप्रा आरती में सम्मिलित होकर मां शिप्रा की आराधना की और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इसके बाद उन्होंने रामघाट पर 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
उज्जैन के अलावा पूरे मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति के सेवा कार्यों के प्रति आदर और स्नेह प्रकट करते हुए कुल 3 करोड़ 55 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इन दीपों की रोशनी से न केवल शिप्रा तट बल्कि पूरा प्रदेश जगमगा उठा।
इस अभियान के तहत मध्य प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख 845 आइकॉनिक प्लेस (ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थल) पर भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत सभी जिलों के चिन्हित स्थानों पर भारी संख्या में नागरिकों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीये जलाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।
चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, लेकिन लोहरौरा से सोहावल तक अधूरी सड़क और पुलों का निर्माण सतना की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
सतना में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन उतैली आईएसबीटी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। नगर निगम आयुक्त ने बस एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।