सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के उचेहरा जनपद पंचायत उचेहरा की ग्राम पंचायत जाखी के ग्राम लखमद में वर्ष 2018-19 में निर्मित चेकडैम के गुणवत्ताविहीन निर्माण का मामला एक बार फिर चर्चा में आया है। करीब 3 वर्ष से अधिक समय तक चली जांच और कार्रवाई के बाद जिला पंचायत सीईओ ने चेकडैम को पूरी तरह अनुपयोगी मानते 11 लाख 10 हजार 913 रुपये की रिकवरी के आदेश जारी किए गए थे, यह रिकवरी अगले दस दिनों में होनी थी, लेकिन आदेश के31 दिन बरत जाने के बाद अब तक रिकवरी नहीं हुई। इस मामले में तत्कालीन सरपंच और सहायत यंत्री समेत पांच लोगों से राशि वसूली के आदेश 3 जुलाई को जारी किए थे और चेतावनी दी गई थी कि यदि इस दौरान राशि जमा नहीं होती मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 92 के तहत सिविल जेल भेजने की कार्रवाई तथा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। इस सम्बंध में जब सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह से चर्चा करने का प्रयास किया गया तो वे इतने व्यस्त थे कि उन्होने फोन नहीं उठाया। उचेहरा सीईओ ने कहा कि यह कार्रवाई जिला पंचायत से हुई है।
स्थान का चयन भी उचित नहीं था
जांच प्रतिवेदन में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि निर्माण कार्यों में जहां गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किया गया था वहीं चेकडैम के निर्माण के लिए जो मापदंड निर्धारित हैं, उनका भी पालन नहीं किया गया था और तो आरोप तो यहां तक था कि चेकडैम का निर्माण बगैर हाइड्रोलिक डिजाइन के गणना कर बनाया गया, जबकि जिस स्थान पर निर्माण कराया गया था वह स्थान चेकडैम के निर्माण के लिए उपयुक्त ही नहीं था। जिसके चलते प्राक्कलन बनाने वाले उपयंत्री एवं तकनीकी स्वीकृति जारी करने वाले सहायक यंत्री पूर्णत: दोषी हैं।
उपयंत्री से साढ़े पांच लाख वसूली का था नोटिस
इस पूरे मामले में जांच अधिकारी के प्रतिवेदन व अनुशंसा के आधार पर चेकडैम निर्माण की वसूली योग्य सम्पूर्ण व्यय राशि 11 लाख 10 हजार 913 रुपए में से अकेले 5 लाख 55 हजार 457 रुपए की राशि तत्कालीन उपयंत्री धर्मेन्द्र कोरी से वसूलने के इसी जांच प्रतिवेदन और अनुशंसा के आधार पर दोषियों से निर्माण कार्य में खर्च की राशि की वसूली और अनुपयोगी हो चुके चेकडैम को गिराने व ध्वस्त किए जाने के आदेश दिए गए।
निरीक्षण में ये कमियां मिली
इन्हें माना गया दोषी, ऐसी होनी है वसूली
खास बातें


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।