सतना के उचेहरा में चोरों ने डॉक्टर की बगिया से 25 साल पुराने 8 चंदन के पेड़ काट लिए। सीसीटीवी तार काटकर वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस जांच में जुटी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
उंचेहरा-थाना क्षेत्र के अतर्वेदिया कला में पड़ान मोहल्ला में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब अज्ञात चोरों ने बेसकीमती आठ नग चंदन के हरे भरे पेड़ कटर मसीन के सहारे काट ले गए। जानकारी अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों ने पड़ान मोहल्ला स्कूल रोड के पास हनुमान मंदिर रोड पर जनरल सर्जन डॉ. नीलेश पांडेय के घर के पीछे लगे बेसकीमती चंदन के पेड़ों पर धावा बोला जिसकी लिखित शिकायत परिजनों के द्वारा उचेहरा थाना में की गई।
इसके पूर्व भी चोरों ने उड़ाए थे कई पेड़
उन्होंने बताया कि इसके पूर्व साल 2018 में भी अज्ञात चोरों ने इसी प्रकार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। तब चंदन चोर गिरोह के सदस्य डा. श्री पांडेय की बगिया से चंदन के सात बड़े पेड़ काट ले गए थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी लेकिन पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण आज दिनांक तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसी प्रकार साल 2023 में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था लेकिन घर पर पाला कुत्ता की सतर्कता के कारण चोर भाग निकले और चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल रहे। अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल करेगी या फिर चोरों के हौसले इसी प्रकार बुलंद रहेंगे।
सीसीटीवी कैमरे की काट दी वायर फिर काटे पेड़
बताया गया कि चोरों ने साक्ष्य छुपाने घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे की तार काट दी फिर इत्मीनान से चोरी को अंजाम दिया। जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त डॉ. नीलेश पांडेय ड्यूटी पर थे घर पर उनकी माँ फूला देवी एवं बहन सुषमा पांडेय सो रही थीं। सुबह जब दोनों की नींद खुली तो घर के पीछे तरफ गई तो वहां का नाजारा देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गई और आनन- फानन बेटे नीलेश को फोन लगा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तब नीलेश घर आकर समूचे घटना क्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।