सतना के उचेहरा अस्पताल में भर्ती मरीज ने शराब पीते समय डॉक्टर के रोकने पर कट्टे से फायरिंग कर दी। घटना से अफरा-तफरी मच गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अस्पताल में भर्ती मरीज बेड में बैठकर कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था, यह देख ड्यूटी डाक्टर ने मना किया, शराब पीने वाले मरीज ने डाक्टर के साथ गाली गलौज करते हुए कट्टे से गोली चला दी। गोली चलते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल स्टाण के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
दो दिन से था अस्पताल में भर्ती
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक उचेहरा थाना अंतर्गत कोठी रमपुरवा निवासी शिवम द्विवेदी कमजोरी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उचेहरा में भर्ती था, जहां पर उसका इलाज चल रहा था। बताया गया कि शुक्रवार की देर रात 12.30 बजे के करीब बेड में बैठकर मरीज शिवम व अन्य लोग शराब पीने लगे। इस बात की जानकारी अस्पताल स्टाफ व ड्यूटी डाक्टर को लगी। बेड में बैठकर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर कहा जा रहा है कि भर्ती मरीज के साथ शराब पीने वालों में कुछ अस्पताल कर्मी भी हैं। हालांकि भर्ती मरीज के साथ किन- किन लोगों ने शराब की, इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
बाइक स्टार्ट कर दागी गोली
वार्ड में भर्ती मरीज के द्वारा बेड में बैठकर शराब पिए जाने की जानकारी लगने पर ड्यूटी डाक्टर दीपक पाण्डेय वार्ड पहुंचे और उनके द्वारा इस पर आपत्ति जताई गई, तब भर्ती मरीज शिवम ने ड्यूटी डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। मामला शांत न होने पर डाक्टर पाण्डेय अस्पताल परिसर के बाहर की तरफ जाने लगे। भर्ती मरीज शिवम भी वार्ड से बाहर आया। बताया गया कि वार्ड से बाहर आकर भर्ती मरीज शिवम ने बाइक स्टार्ट की और कट्टे से ड्यूटी डाक्टर पाण्डेय निशाना बनाते हुए गोली चलाई। घटना में डाक्टर पाण्डेय बाल-बाल बच गए। बताया गया कि बीएमओ डा. एके राय के द्वारा उचेहरा पुलिस से शिकायत की गई है। यह तथ्य भी सामने आए हैं कि आरोपी शुक्रवार की रात अस्पताल में भर्ती हुआ। ड्रिप लगाने के बाद वह वार्ड में ही शराब पीने लगा था। उचेहरा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इंदौर के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट मेहंदीकुंड में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में जिला कोर्ट ने आरोपी बलराम को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानें क्या था पूरा मामला।
IRCTC 11 जुलाई से रीवा से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' शुरू कर रहा है। 11 दिनों के इस टूर पैकेज में सोमनाथ, द्वारकाधीश, नागेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद यह स्थिति बनी, जिसके खिलाफ कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर अब दिखने लगा है। दरअसल चंबल अंचल के मुरैना में चंबल नदी से रेत के अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारी रतजगा कर रहे हैं। कलेक्टर-एसपी कभी रात में हाईवे पर वाहनों की चेंकिंग करवा रहे हैं, तो कभी चंबल के घाटों पर पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक का विषय 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास रखा गया है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है।
रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह