सतना जिले के रामनगर क्षेत्र में स्कूल चौकीदार संतोष कुमार कोल की हत्या का राजफाश हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि चौकीदार की बेटी के प्रेमी रजनीकांत उर्फ रोहित कोल ने सार्वजनिक बेइज्जती का बदला लेने के लिए डंडे से हमला कर हत्या की और शव को जंगल में खाई में फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
स्कूल के चौकीदार की हत्या उसकी बेटी के प्रेमी ने सिर पर डंडा मारकर की थी, हत्या करने के बाद लाश को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया था। बाइक को जंगल के बीच झाड़ियों में छिपा दिया था। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और वारदात के वक्त पहने हुए कपड़े और मोबाइल जब्त किए गए हैं।
पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
रामनगर थानान्तर्गत कंदवारी डगनिहा टोला संतोष कुमार कोल पिता स्व. रामपाल कोल शासकीय उमावि सरिया टोला में चौकीदार के पद पर पदस्थ था। इन दिनों उसकी ड्यूटी रात में लगी हुई थी। 12 अगस्त की रात साढ़े 8 बजे के करीब संतोष टिफिन लेकर बाइक से नाइट ड्यूटी के लिए स्कूल जाने के लिए निकला लेकिन न वह स्कूल पहुंचा और न ही अगले दिन घर। चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान अगले दिन भितरी के जंगल में संतोष की बाइक लावारिश हालत में झाड़ियों के बीच पड़ी मिली। संतोष की पत्नी सुंदरिया के द्वारा रामनगर थाना पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
बेइज्जती की तो मार डाला
पुलिस ने संदेह के आधार पर रजनीकांत उर्फ रोहित कोल पिता रामस्वरूप कोल निवासी कंदवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी रोहित ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम प्रसंग मृतक की बेटी के साथ था, दोनों के बीच मोबाइल पर नियमित बातचीत होती थी। इस बात की जानकारी मृतक को लगी तो उसने कई बार बेटी से दूर रहने के लिए धमकाया। 10 अगस्त कजलियां को रात 9 बजे के करीब मृतक संतोष ने सबके सामने बेटी से दूर रहने की धमकी देते हुए सबके सामने बेइज्जती की। बेइज्जती का बदला लेने के लिए संतोष को रास्ते से हटाने की ठानी। 12 अगस्त की रात वह बाइक लेकर ड्यूटी पर जा रहा था तब रास्ते में बाइक रुकवाई। बाइक रुकते ही संतोष ने गाली-गलौज कर मारपीट कर प्रयास किया तभी बांस के डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। वह बचे न इसके लिए उसका गला भी घोंटा। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनगर विजय त्रिपाठी, चौकी प्रभारी मर्यादपुर राकेश मिश्रा, एसआई आकाश बागड़े, एएसआई समरजीत कोल, भागचन्द्र कुशराम, आरक्षक सन्नी छारी, राजेश यादव, राहुल मिश्रा, गुडडू पटेल, नीरज यादव ने अहम भूमिका निभाई।
800 मीटर दूर मिली थी बाइक
बाइक मिलने के अगले दिन चौकीदार संतोष की लाश भितरी के जंगल में सड़क से लगी खाई में पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की जगह से बाइक 800 मीटर दूर पड़ी मिली थी। बाइक की डिग्गी में मृतक का मोबाइल, स्कूल की चाबी का गुच्छा और टिफिन मिला था। जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें उल्लेख किया था कि मृतक के सिर पर किसी भारी व भोतरे हथियार से प्रहार कर चोट पहुंचाई गई जिससे उसकी मौत हुई है। तब पुलिस के द्वारा मृतक से जुड़े लोगों की जानकारी एकत्र करनी शुरू की गई। जांच में तथ्य मिले कि कजलियां के दिन मृतक का गांव के रजनीकांत कोल से विवाद हुआ था और उसने जान से मारने की धमकी दी थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।