सतना के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला। रीवा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
युवक घर से आधार कार्ड बनवाने निकला, दस्तावेज कम होने पर पुन: घर जाने के लिए लौटा लेकिन घर न पहुंचा। तलाश शुरू हुई तो युवक गंभीर अवस्था में सूनसान मकान में पड़ा मिला। इलाज के लिए रीवा ले जाते समय युवक की मौत हो गई। चिकित्सक टीम ने शव का पीएम किया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम के द्वारा घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य संकलन किया गया। पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
आधे रास्ते से लौटा
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बाघेलान थानान्तर्गत तिवनी निवासी राज बहोर कोरी पिता संतोष कोरी सोमवार को घर से पत्नी को लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए गया हुआ था। दस्तावेज कम होने पर पत्नी को मंदिर के पास बैठाकर वह घर जाने के लिए निकला लेकिन राज बहोर घर नहीं पहुंचा। शाम होने तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की।
जांच करने पहुंचे डीएसपी व फोरेंसिक अधिकारी & राज बहोर की मौत की जानकारी लगने पर डीएसपी मुख्यालय मनोज दीक्षित, टीआई रामपुर बाघेलान संदीप चतुर्वेदी, फोरेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुर्की स्टेशन के पास बने सूनसान मकान की जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान फोरेसिक अधिकारी के साथ गई एफएसएल टीम ने साक्ष्य संकलन किया। जांच के दौरान सूनसान मकान के एक कमरे में कई जगह खून के धब्बे मिले। घटना स्थल की जांच से प्रतीत हो रहा है कि मृतक राजबहोर के सिर पर धारदार हथियार से हमला नहीं किया गया बल्कि किसी ने तेजी से उसका सिर दीवार के कोने में पटका है। पुलिस के द्वारा पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
घायल अवस्था में सूनसान मकान में मिला
राजबहोर के पिता संतोष ने बताया कि पत्नी को मंदिर के पास बैठाकर बेटा घर आने के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं आया। शाम तक वह जब नहीं आया तो तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान तुर्की रेलवे स्टेशन के पास स्थित सूनसान मकान में राज बहोर लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। राज बहोर को इलाज के लिए रीवा ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को चिकित्सक टीम ने पीएम किया। पीएम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
संदेह के दायरे में करीबी
राज बहोर की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है, सवाल उठ रहा है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए निकला राज बहोर बीच रास्ते से पत्नी को मंदिर के पास बैठाकर घर जाने के लिए क्यों निकला? जब वह घर से निकला था तो दस्तावेज लेना क्यों भूल गया? वह बीच रास्ते से वापस लौट रहा है, इसकी जानकारी सिर पर हमला करने वाले व्यक्ति को कैसे हुई? एक सवाल यह भी उठ रहा है कि राज बहोर तुर्की स्टेशन के पास स्थित सूनसान मकान में घायल अवस्था में पड़ा है इसकी जानकारी परिजनों तक कैसे पहुंची? रीवा में मृतक के पिता ने बताया कि छिजवार तक राज बहोर को होस था इसके बाद वह बेहोश हो गया। जब राज बहोर मिला तब वह बोलने की स्थिति में था तो घटना के बारे में उसने परिजनों को जानकारी क्योंं नही दी? पुलिस ने बताया कि इन तमाम सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।