सतना जिले में युवक को कार में बैठाकर हेलीपैड ले जाकर बेल्ट और चप्पल से बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नागौद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में खाकी वर्दी का खौफ कम होता जा रहा है। थानो में सूचीबद्ध गुंडे-बदमाशों के अलावा बिना आपराधिक रिकार्ड वाले भी खुलेआम पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ जिसमें हेलीपैड में तीन युवक बेल्ट और चप्पल से युवक को बेरहमी पूर्वक पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली लेकिन अब भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुकुट दाहिया पिता बबलू दाहिया 30 वर्ष निवासी खेरवा टोला थाना नागौद ने पुलिस को बताया कि 3 फरवरी को सचिन वर्मन और अंकित सिंह के बीच विवाद हो रहा था। यह देख मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। शुक्रवार की शाम साढे पांच बजे के करीब दिलीप सिंह की आरा मशीन के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान हर्षित सिंह और सिद्धार्थ सिंह आए, काम के बहाने चार पहिया गाड़ी में बैठाकर हेलीपैड ले गए। जहां हर्षित और सिद्धार्थ के द्वारा गाली-गलौज करते हुए बेल्ट और चप्पल से बेरहमी पूर्वक मारपीट की गई। शनिवार को हेलीपैड में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो आरोपी युवक को पीट रहे हैं जबकि एक वीडियो बना रहा है। नागौद पुलिस ने बताया कि आरोपी सिद्धार्थ और हर्षित के विरुद्ध अपराध क्र. 189/26 धारा 296ए, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के अलावा एससी- एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर मिली 13,400 आपत्तियों के निराकरण के लिए 16 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी। बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया, BIZ-1 और BIZ-2 जोन तथा आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के प्रस्ताव पर किसानों और रहवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एलटीटी और पुणे से दानापुर व गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए इटारसी, भोपाल और बीना का पूरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।