सतना में यूट्यूब वीडियो देखकर बिना चाबी बाइक चुराने वाले पांच नाबालिगों के गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। छह लाख रुपये की छह मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जबकि अन्य वारदातों की जांच जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी का गलत इस्तेमाल किस तरह अपराध का जरिया बन सकता है, इसका उदाहरण सतना में सामने आया है। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने पांच नाबालिगों के एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि ये किशोर यूट्यूब पर वीडियो देखकर बिना चाबी मोटर साइकिल स्टार्ट करने का तरीका सीखते थे और फिर मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
मामले की शुरुआत 3 जुलाई को हुई, जब हटिया निवासी कॉलेज छात्र अंश कुमार मिश्रा ने अपनी पल्सर बाइक चोरी होने की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। बाइक विराट नगर स्थित किराए के मकान के पोर्च से गायब हुई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों से जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। इसके बाद पांचों नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में बाल अपचारियों ने 6 बाइक चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं। इनमें सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पतेरी और विराट नगर से पांच तथा सिटी कोतवाली क्षेत्र के व्यंकटेश लोक से एक मोटर साइकिल चोरी करना शामिल है। उनकी निशानदेही पर करीब 6 लाख रुपये कीमत की 6 मोटर साइकिलें बरामद की गईं।
पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर बिना चाबी बाइक स्टार्ट करने की तकनीक सीखी थी। इसके बाद वे ऐसी मोटर साइकिलों को निशाना बनाते थे, जिन्हें लोग ठीक से लॉक नहीं करते थे या खुले स्थान पर लापरवाही से खड़ा छोड़ देते थे।
पुलिस ने पांचों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया है साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने शहर या जिले के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।