बच्चों के यौन शोषण मामले में फंसे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जानें क्या है अजय पाल शर्मा से जुड़ा विवाद।

प्रयागराज/वाराणसी। स्टार समाचार वेब
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बच्चों के यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे शंकराचार्य ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका दाखिल की है। यह कदम तब उठाया गया है जब प्रयागराज पुलिस की सक्रियता वाराणसी में बढ़ गई है और उनकी गिरफ्तारी की संभावनाएं तेज हो गई हैं।
सोमवार को प्रयागराज पुलिस की एक विशेष टीम वाराणसी पहुंची, जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से शंकराचार्य और उनके करीबियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस किसी भी समय आश्रम पहुंचकर पूछताछ या गिरफ्तारी कर सकती है।
इसी बीच, शंकराचार्य ने वाराणसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन पर तीखे हमले बोले। उन्होंने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर सीधा आरोप लगाते हुए इसे एक गहरी साजिश बताया।
"एक हिस्ट्रीशीटर (आशुतोष महाराज) के साथ पुलिस का इतना बड़ा अधिकारी जन्मदिन मना रहा है। यह सब योजनाबद्ध है ताकि मुझे 'गो-रक्षा अभियान' से पीछे हटने पर मजबूर किया जा सके, लेकिन मैं झुकूंगा नहीं।"
— शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
शंकराचार्य ने प्रमाण के तौर पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें अजय पाल शर्मा और शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज एक साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।
18 जनवरी: माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
24 जनवरी: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसमें माघ मेला और महाकुंभ के दौरान बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया।
8 फरवरी: पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर आशुतोष महाराज ने स्पेशल पॉक्सो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
21 फरवरी: कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। इसमें शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया।
23 फरवरी: पुलिस की टीम वाराणसी पहुंची और जांच का दायरा बढ़ाया।
फिलहाल, पुलिस आशुतोष महाराज को साथ लेकर माघ मेला क्षेत्र के उस स्थान का मुआयना कर चुकी है जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था। वहीं, शंकराचार्य का खेमा इसे पूरी तरह से 'पॉलिटिकल वेंडेटा' और गो-सेवा आंदोलन को दबाने की कोशिश बता रहा है। अब सबकी नजरें इलाहाबाद हाईकोर्ट पर टिकी हैं कि क्या उन्हें गिरफ्तारी से राहत मिलती है या नहीं।
लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत की कमी के चलते महिला आरक्षण से जुड़े 3 संविधान संशोधन बिल गिरे। पक्ष में 278 वोट पड़े लेकिन 326 का आंकड़ा नहीं छू सकी सरकार।
लाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता विवाद में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सरकार को स्वयं जांच करने या केंद्रीय एजेंसी को मामला सौंपने को कहा है।
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। राहुल गांधी के भाषण ने सदन का माहौल गरमाया।
अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले कांग्रेस नेता को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत अवधि बढ़ाने से इंकार कर दिया है। दरअसल, पवन खेड़ा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कर्नाटक के यादगीर जिले में एक कार और एक निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई, जहां कार सवार छह लोगों जिंदा जल गए। जबकि स्थानीय लोगों ने गाड़ी से दो अन्य लोगों को बचा लिया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में स्ट्रेट आफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर बढ़ते खतरों को लेकर गंभीर चिंता जताई। भारत ने सुरक्षित नौवहन की तुरंत बहाली की मांग की और मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच संयम और तनाव कम करने का आह्वान किया।
राज्यसभा के मनोनीत सांसद हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। राज्यसभा के उपाध्यक्ष के रूप में वह निर्विरोध चुने गए। हालांकि, विपक्षी खेमे से किसी उम्मीदवार को न उतारे जाने के बाद उनका निर्विरोध चुना जाना तय था, जिसकी औपचारिक रूप से आज यानी शुक्रवार को घोषणा की गई।
ईडी की टीम ने आज सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी से राज्य में सियासत गरमा गई है। कोलकाता में आयकर विभाग ने टीएमसी विधायक देबाशीष के घर और दफ्तर पर छापेमारी की है।
महाराष्ट्र के नासिक में आईटी कंपनी टीसीएस में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के खुलासे के बाद से वहां की एचआर मैनेजर निदा खान फरार हो गई थी। अब उसकी लोकेशन सामने आ गई है। दावा किया जा रहा है कि निदा खान की गिरफ्तारी हो गई है।
विधायिकाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। चर्चा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह