कर्नाटक की राजनीति में आज यानी बुधवा को ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है।

नेतृत्व परिवर्तन: मंत्रिमंडल की सूची भी होगी साफ
भाजपा ने कहा-विकास विरोधी और कुर्सी का खेल
बंगलूरू। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक की राजनीति में आज यानी बुधवा को ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद इस बदलाव की जमीन तैयार हुई थी। कांग्रेस विधायक शरत कुमार बच्चेगौड़ा ने इस शपथ ग्रहण समारोह को कर्नाटक के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान जल्द ही उन मंत्रियों के नामों की घोषणा करेगा जो शिवकुमार के साथ शपथ लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिद्धारमैया के पिछले तीन साल और उससे पहले के पांच साल के कार्यकाल में लागू किए गए अच्छे प्रशासन और सामाजिक न्याय के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जाएगा। कांग्रेस का मुख्य ध्यान अब 2028 के आगामी विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी इस बदलाव के जरिए चुनाव के लिए मजबूत माहौल तैयार करना चाहती है। दूसरी ओर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने इस बदलाव पर बेहद संतुलित प्रतिक्रिया दी है।
सूची आने के बाद साझा करेंगे राय
मंत्रियों को लेकर चल रही अटकलों पर कर्नाटक के डीके शिवकुमार ने कहा- जो समय बताया जा रहा है, वह सही नहीं है। 10 बजे या फिर दोपहर में, हाई कमान मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देकर भेज देगा। हम सभी एक साथ बैठे, चर्चा की और अपनी-अपनी राय साझा की। जैसे ही हाई कमान सूची भेजेगा, हम उसे राजभवन भेज देंगे। शाम को हमने कांग्रेस पार्टी के एक कार्यालय के शिलान्यास समारोह का कार्यक्रम तय किया है।
शिवकुमार का विजन
शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार ने अपने राजनीतिक सफर को याद किया। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उन पर हमेशा भरोसा जताया है। शिवकुमार ने कहा कि वे कर्नाटक को देश के अग्रणी आर्थिक और तकनीकी केंद्र के रूप में आगे बढ़ाएंगे। वे किसानों, महिलाओं और युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ड्राइवर बदलने से बस नहीं चलती
इधर, विपक्षी दल भाजपा ने कर्नाटक के इस सत्ता परिवर्तन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन और विकास के बजाय आंतरिक सत्ता संघर्ष को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि तीन साल से राज्य में गेम आॅफ थ्रोन्स चल रहा है, जिससे जनता के मुद्दे पीछे छूट गए हैं।
भव्य समारोह की तैयारियां
आज शाम 4 बजे बंगलूरू के लोक भवन में होने वाले इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। समारोह को समावेशी बनाने के लिए सभी धर्मों के गुरुओं, किसान नेताओं, सफाई कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी मजदूरों, दलित संगठनों और महिला स्वयं सहायता समूहों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। शिवकुमार के गृह क्षेत्र कनकपुरा के सरकारी स्कूल के बच्चे भी इस पल के गवाह बनेंगे।
यह भी पढ़िए...
कर्नाटक में कलह... 80-90 कांग्रेस विधायक चाहते हैं सीएम बनें शिवकुमार
कर्नाटक... खींचतान की सियासत के बीच सीएम के साथ शिवकुमार ने किया नाश्ता


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें डीयू छात्रा आकृति चौधरी को 5 लाख मुआवजा देने को कहा गया था।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।