भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की हालिया मीडिया बातचीत में भारत की कोई भूमिका नहीं है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार और उनकी दिसंबर में स्वदेश लौटने की घोषणा ने कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस मामले पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि नई दिल्ली का इस कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरी तरह से एक निजी मीडिया संस्था द्वारा आयोजित किया गया था, और भारत सरकार उस मंच पर कही गई किसी भी बात का समर्थन नहीं करती है, विशेषकर बांग्लादेश की वर्तमान सरकार के संदर्भ में।
अपनी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, शेख हसीना ने दृढ़ संकल्प जताया है कि वह हर हाल में दिसंबर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें जेल या मौत की सजा का सामना करना पड़े, वह अपने देशवासियों को संकट में अकेला नहीं छोड़ सकतीं। उनका मुख्य उद्देश्य देश में लोकतंत्र को पुनः स्थापित करना और जनता को उनके अधिकार दिलाना है।
शेख हसीना को मीडिया से बात करने की अनुमति मिलने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। ढाका कातर्फ से यह आपत्ति जताई गई थी कि द्विपक्षीय संबंधों पर इसके नकारात्मक प्रभाव की आशंका के बावजूद भारत ने इस कार्यक्रम को होने दिया। इन सभी आरोपों और दावों को खारिज करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने दोहराया है कि भारत की इस पूरी मीडिया बातचीत में कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।