शिवपुरी के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल। एसडीओपी आयुष जाखड़ को दी चुनौती और बेटे दिनेश लोधी को करेरा से चुनाव लड़ाने का किया ऐलान। जानें पूरा थार मामला।

शिवपुरी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में राजनीतिक पारा उस समय चढ़ गया जब पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक आक्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में विधायक, करेरा के एसडीओपी (SDOP) आयुष जाखड़ के खिलाफ तीखे तेवर अपनाते नजर आ रहे हैं। विधायक ने न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, बल्कि अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी बड़ा ऐलान कर दिया।
वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी काफी गुस्से में दिख रहे हैं। उन्होंने एसडीओपी को संबोधित करते हुए कहा, “करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है?” विधायक ने आगे स्पष्ट किया कि उनका बेटा दिनेश लोधी न केवल करेरा जाएगा, बल्कि भविष्य में वहीं से चुनाव भी लड़ेगा। यह बयान विधायक के बेटे की थार गाड़ी से हुए हालिया हादसे और उसके बाद पुलिस द्वारा दी गई कथित चेतावनी के विरोध में आया है।
विवाद की जड़ 16 अप्रैल को हुई एक सड़क दुर्घटना है। आरोप है कि विधायक के बेटे दिनेश लोधी की थार जीप ने पांच लोगों को टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुरुआत में विधायक ने जनता को अपना परिवार बताते हुए निष्पक्षता की बात कही थी, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब दिनेश लोधी को पुलिस के सामने पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार, एसडीओपी ने दिनेश को दोबारा करेरा क्षेत्र में न दिखने की हिदायत दी थी, जिससे विधायक नाराज हो गए।
प्रीतम लोधी ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने एक अन्य घटना का हवाला देते हुए कहा कि जब एक ट्रक से दबकर गरीब महिला की मौत हुई, तब पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे के मामले को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और पुलिस केवल उन्हीं मामलों में सक्रिय होती है जहाँ उसे लाभ दिखता है। विधायक ने इसे "प्रशासन का कांग्रेसीकरण" करार दिया।
विधायक ने चेतावनी दी है कि वे क्षेत्र में लंबित अन्य दुर्घटनाओं और मामलों की सूची तैयार करेंगे ताकि पुलिस की कथित लापरवाही को उजागर किया जा सके। फिलहाल, इस पूरे विवाद पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन इस घटना ने जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है।
शिवपुरी के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल। एसडीओपी आयुष जाखड़ को दी चुनौती और बेटे दिनेश लोधी को करेरा से चुनाव लड़ाने का किया ऐलान। जानें पूरा थार मामला।
भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की जन आक्रोश महिला पद यात्रा में अश्वनी परांजपे ने कांग्रेस को घेरा। जानें महिला आरक्षण विधेयक पर क्या बोले बीजेपी नेता
रीवा-रानी कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस में कोच संरचना बदली जा रही है। एसी थ्री इकोनॉमी कोच जोड़ने से यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी, यह बदलाव जून से लागू होगा।
रीवा की बाणसागर कॉलोनी में विवादित सरकारी जमीन पर नगर निगम ने निर्माण अनुमति दे दी। मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के बावजूद यह चूक सामने आई, जांच के निर्देश और निर्माण रोकने की प्रक्रिया शुरू हुई।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में यूपीएस बैटरियां एक्सपायर होने से वेंटिलेटर बैकअप खतरे में है। प्रबंधन की लापरवाही से गंभीर वार्डों में मरीजों की जान जोखिम में है और बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
रीवा संभाग में आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीयन लक्ष्य का सिर्फ 58% पूरा हुआ। 2 लाख से अधिक बच्चे अब भी केंद्रों से दूर हैं, अभिभावकों की उदासीनता और जागरूकता की कमी बड़ी वजह बनी।
सीधी में आरओ पानी के नाम पर सादा और मिलावटी पानी बेचा जा रहा है। बिना जांच के कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है और प्रशासन जिम्मेदारी टाल रहा है।
सिंगरौली के बैढ़न में जमीन और किराएदारी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पत्नी गंभीर घायल है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी फरार है।
पन्ना के कीरतपुर में महिला सरपंच ने 15 जरूरतमंद कन्याओं को विवाह उपहार देकर आर्थिक सहयोग किया। इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश गया और गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली।
सतना के उचेहरा अस्पताल में भर्ती मरीज ने शराब पीते समय डॉक्टर के रोकने पर कट्टे से फायरिंग कर दी। घटना से अफरा-तफरी मच गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह