सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के ग्राम दरिमाडोल में 23 वर्षीय युवक विजय कुमार साकेत पैतृक संपत्ति के बंटवारे की मांग को लेकर 133 हजार केवी लाइन के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। कई घंटों तक उसने तार पकड़ने और कूदने की धमकी दी, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए मोटी तिरपाल की व्यवस्था कर बातचीत से युवक को सुरक्षित उतारा और परिजनों के सुपुर्द किया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के मड़वास थाना अंतर्गत ग्राम दरिमाडोल से गुजरने वाली 133 हजार केवी करंट दौड़ती लाइन के सैकड़ों फीट ऊंचे टॉवर पर चढकर एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा घंटो देखने को मिला। जब पुलिस उसे उतारने की जद्दोजेहद में लगी थी तो युवक द्वारा मांग की जा रही थी कि उसे घर वालों से भूमि में अलग हिस्सा दिलाया जाए। हैरानी की बात ये है कि टॉवर के तारों में इतना करंट दौड़ता है कि स्थानीय लोग उसके पास से गुजरना सुरक्षित नहीं समझते। ऐसे में युवक को टॉवर पर चढ़ा देख नीचे मौजूद हर कोई सन्न रह गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत ही मड़वास पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मड़वास पुलिस ग्राम दरिमाडोल पहुंची और युवक को नीचे उताने का प्रयास शुरू किया। टॉवर पर चढ़ा युवक कभी तार पकड़ने की धमकी दे रहा था तो कभी नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। दोनों ही स्थितियों में ये स्पष्ट था कि उसकी जान नहीं बच सकेगी। वहीं पुलिस के साथ भी बड़ी समस्या ये थी कि सुरक्षा कारणों के चलते वो भी टॉवर पर नहीं चढ़ पा रही थी। ऐसे में युवक को नीचे ला पाना और उससे ऊंचाई अधिक होने के चलते पर्याप्त संपर्क साध पाना खासा मुश्किल हो रहा था। युवक की पहचान विजय कुमार साकेत उर्फ पटवारी पिता रामबदन साकेत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम दरिमाडोल के रूप में हुई है।
हमारे मड़वास संवादाता मो. तौफीक लकी से मिली जानकारी के मुताबिक बार-बार मरने की धमकी देने वाले युवक से जब पुलिस ने ऊपर चढ़ने का कारण पूंछा तो उसने बताया किए उसके दो भाई और हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। वो सबसे छोटा है और उसकी शादी भी नहीं हुई है। युवक की डिमांड थी कि उसकी पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो और बंटवारे के बाद वो जमीन किसी को भी बेचे उससे किसी तरह की पूंछताछ न की जाए। युवक की इस अटपटी डिमांड को सुनकर पुलिस भी सोच में पड़ गई। हालांकि बाद में पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए लंबी जद्दोजहद के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल युवक को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। यह घटना आग की तरह फैलते ही लोग काफी हैरत में हैं।
मोटी तिरपाल लेकर टावर के नीचे खड़ी थी पुलिस
मड़वास पुलिस हाई वोल्टेज करंट के ऊंचे टावर में चढ़े युवक को किसी भी हालत में नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई थी। साथ ही युवक द्वारा बार-बार करंट प्रवाहित तार को पकडकर जान देने की धमकी भी दी जा रही थी। कई बार युवक ऊंचे टावर से नीचे छलांग लगाने की धमकी भी दे रहा था। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा आनन-फानन में एक मोटे तिरपाल की व्यवस्था बनाई गई। यह तिरपाल लेकर घंटों टावर के नीचे पुलिस कर्मी खड़े थे। तिरपाल के चारों कोनों में पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ा गया था। जिससे यदि किसी भी कारण वश युवक नीचे गिरे तो उसको बचाने में मदद की जा सके। पुलिस कर्मी इस दौरान युवक से लगातार बात भी कर रहे थे और उसको यह समझाइस देते रहे कि टावर के नीचे उतरो तो तुम्हारी समस्या का निराकरण कराया जा सके। पुलिस कर्मियों को काफी देर तक उलझाने के बाद किसी तरह युवक उनकी बात पर राजी हुआ और ऊचे टावर से नीचे उतरा। जिसे पुलिस द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।