सीधी जिले के पोंडी गांव में 55 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी एक माह पहले ही हत्या के पुराने मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया था।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोंडी में गुरुवार सुबह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई, जहां 55 वर्षीय राजवंती जायसवाल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। आरोप गांव के ही रामसजीवन विश्वकर्मा उर्फ कदे और उसकी पत्नी सुशीला विश्वकर्मा पर लगा है।
हमारे सेमरिया संवाददाता उपेंद्र मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि राजवंती जायसवाल दवाई कराने के लिए जा रही थीं, तभी आरोपी रामसजीवन विश्वकर्मा अचानक उन पर टूट पड़ा और डंडे से सिर एवं गले पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। मृतका के परिजनों का आरोप है कि इस दौरान आरोपी की पत्नी सुशीला विश्वकर्मा ने राजवंती को पकड़ रखा था, जिससे वो खुद को बचा नहीं सकी। गंभीर चोटों के कारण महिला की हालत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह करीब 11 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
क्या बताया मृतका के बेटे ने
मृतका के बेटे अशोक जायसवाल ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उसकी मां और आरोपी महिला सुशीला विश्वकर्मा के बीच बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। अशोक का आरोप है कि सुशीला ने अपने पति को उकसाकर उसकी मां की हत्या करवाई है।
आरोपी की पत्नी भी फरार
घटना की सूचना मिलते ही सेमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसजीवन विश्वकर्मा उर्फ कदे को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा भड़क उठा।
परिजनों ने किया सड़क पर चक्काजाम
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने दोपहर करीब 2 बजे से सीधी-हनुमानगढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और प्रदर्शनकारी एक ही मांग पर अड़े रहे कि महिला आरोपी को भी तत्काल गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी के आश्वास के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
क्या बताया ग्रामीणों ने
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी रामसजीवन विश्वकर्मा पहले भी अपने भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वो करीब सात साल की सजा काटकर एक महीने पहले ही गांव लौटा था और अब फिर हत्या की वारदात से इलाके को दहला दिया।
इनका कहना है
वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी सेमरिया केदार परौहा ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटी हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।