सीधी के चुरहट क्षेत्र में पांच दिन की नवजात की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई, जबकि घटना ने प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ाई।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिस मां की गोद को बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित आश्रय माना जाता है, उसी गोद से जुड़ी एक दर्दनाक घटना ने पूरे सीधी जिले को झकझोर कर रख दिया। जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी में जन्म के महज पांच दिन बाद एक नवजात बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस जांच के बाद नवजात की मां को गिरफ्तार किया गया है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में थाना चुरहट पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को ग्राम भेलकी निवासी पंकज पटेल की पांच दिन की नवजात पुत्री की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा, पोस्टमार्टम और परिजनों से पूछताछ के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि नवजात की मां सोनू पटेल (21 वर्ष) प्रसव के बाद मानसिक तनाव से गुजर रही थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पालन-पोषण की चिंता के चलते उसने कथित रूप से घर के स्नान स्थल में रखे पानी से भरे ड्रम में नवजात को डुबो दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पानी में डूबने से श्वासावरोध बताया गया है। इसके आधार पर थाना चुरहट में धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। 31 जुलाई को दोपहर लगभग एक बजे आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
गंभीर सवाल
पूरे प्रदेश में बेटियों के हित में सरकार द्वारा लंबे समय से निरंतर चलाई जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं लाडली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के बावजूद ये घटना केवल एक आपराधिक प्रकरण नहीं, बल्कि आज भी हमारे समाज में निम्न मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग सहित गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों में अक्सर बेटियों को लेकर बढ़ते मानसिक दबाव और उनके लालन-पालन से लेकर अन्य जिम्मेवारियों के निर्वहन में होने वाली दिक्कतों के साथ-साथ गरीब तपके में ऐसे परिवार जिनके एक से अधिक बेटियां हैं ऐसे घरों में प्रसव के बाद महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सहयोग और सामाजिक संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे समय में समय पर परामर्श, पारिवारिक सहयोग और चिकित्सकीय देखभाल कई त्रासदियों को टाल सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।
इंदौर के चंदन नगर में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन। मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
संसद में राम मंदिर के चढ़ावे पर विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया।
रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर और प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। लापरवाह ठेकेदारों का भुगतान रोकने, नोटिस जारी करने और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के आदेश दिए।
सीधी के चुरहट क्षेत्र में पांच दिन की नवजात की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई, जबकि घटना ने प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ाई।
अजयगढ़ के हजूरी तालाब में लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच शुरू की।
सतना के कोटर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की, जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का दावा किया।