सीधी जिले में लोक निर्माण विभाग की सड़कों में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। जांच में उपयंत्री प्रभाष श्रीवास्तव और सहायक यंत्री दोनों को दोषी पाया गया, लेकिन केवल उपयंत्री को निलंबित किया गया। सहायक यंत्री स्तुति गौतम पर कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। विधायक ने भी पहले उनकी शिकायत की थी। घटिया सड़क निर्माण और संविदाकारों से मिलीभगत के आरोप लगातार चर्चा में हैं।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले में लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई जा रही सडकों में संविदाकार एवं उपयंत्री सहायक यंत्री के द्वारा व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने का आए दिन मामला उजागर हो रहा है। धौहनी विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्मित सडक ठोंगा मैर टोला से जमुआ लागत 2 करोड़ 77 लाख, लंबाई 3.30 किलोमीटर की जांच मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के द्वारा विगत दिनों स्थल पर जाकर की गई थी। जिसमें मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता की टीम ने अपने जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि सडक निर्माण में पाई गई व्यापक अनियमितता के दोषी उपयंत्री एवं सहायक यंत्री दोनो हैं। इसके बाद भी सहायक यंत्री पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जबकि उसी भ्रष्टाचार और अनियमितता के कारण पत्र क्रमांक स्था/क्वा/स/04-9/79 रीवा परि.//2025/381 भोपाल दिनांक 7 अगस्त 2025 को इंजी. केपीएस राणा प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा उपयंत्री प्रभाष श्रीवास्ताव को निलंबित कर दिया गया है।
प्रमुख अभियंता के आदेश में इस बात का उल्लेख किया गया है कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दृष्टि से मुख्य अभियंताओं के द्वारा रेंडम 25 जुलाई 2025 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रगति रत मार्ग ठोंगा मैर टोला से जमुआ नंबर 2 लंबाई 3.30 किलोमीटर मार्ग के चैनेज 2358 मीटर पर क्रस्ट की मोटाई निर्धारित मापदंड से कम पाई गई एवं मार्ग के चैनेज 2990 मीटर पर बनाई गई पुलिया में शार्प टर्निंग निर्मित किया जाना पाया गया है।
इस प्रकार कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार संपादित नहीं करने एवं कार्य में लापरवाही हेतु मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 में निहित प्रावधानों के तहत प्रथम दृष्टया उत्तरदायी अधिकारी प्रभाष श्रीवास्तव उपयंत्री लोक निर्माण विभाग सीधी संभाग सीधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनका मुख्यालय कार्यालय अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग रीवा मंडल रीवा निर्धारित किया जाता है। यदि किसी निर्माण कार्य का उत्तरदायी उपयंत्री को ठहराया जाता है तो उस कार्य का सबसे ज्यादा उत्तरदायित्व सहायक यंत्री का होता है। यदि सहायक यंत्री उपयंत्री के द्वारा दर्ज की गई एमबी को सत्यापन न करते तो संविदाकार को उक्त कार्य का भुगतान कैसे होता। निमार्णाधीन सडक का सहायक यंत्री द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा था। संविदाकार जब सडक निर्माण में अनियमितता कर रहे थे तो सहायक यंत्री ने उसको रोंका क्यों नहीं। घटिया निर्माण कार्य एवं गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य के मूल्यांकन में सहायक यंत्री द्वारा आपत्ति दर्ज क्यों नहीं की गई। संविदाकार को भुगतान दिलाने में सहायक यंत्री के द्वारा महती भूमिका निभाई गई थी।
धौहनी विधायक भी कर चुके हैं सहायक यंत्री की शिकायत
जिले के लोक निर्माण विभाग उप संभाग मझौली एवं सीधी में पदस्थ सहायक यंत्री सुश्री स्तुति गौतम के अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत धौहनी विधायक भी वरिष्ट अधिकारियों से कर चुके हैं। मझौली एवं सीधी उप संभाग के अंतर्गत जो भी सडक निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया जा रहा है उन सभी में जांच के दौरान व्यापक पैमाने पर अनियमितता पाई जाती है। सहायक यंत्री संविदाकारों से मिलकर घटिया निर्माण कार्य कराने में अपना पूर्ण योगदान दे रही हैं और गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य की उपयंत्री को दबाव डालकर एमबी तैयार कर ठेकेदारों को लाभान्वित करने का पूरा प्रयास किया जाता है। घटिया निर्माण कार्य के कारण धौहनी विधायक के द्वारा सहायक यंत्री की शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी उनके विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।