सीधी के गांधी चौक में पत्नी को वापस बुलाने की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला, बाद में पुलिस की समझाइश पर सुरक्षित नीचे उतरा।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
किसी की बीवी मायके चली जाए और वो उसे वापस बुलाने के लिए धरना प्रदर्शन जैसे अंदाज में मोबाइल के टावर पर चढ़ जाए तो निश्चित तौर पर ये आज के इस कलयुग में जरा अनोखी सी बात लगती है, परंतु ऐसा ही नजारा कल शुक्रवार को सीधी शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में देखने को मिला। शहर के गांधी मोबाइल के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दोपहर को एक युवक वाई-फाई टावर पर चढ़ गया और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी अपनी सास के साथ मायके चली गई थी, जिससे नाराज होकर युवक ने यह कदम उठा लिया।
पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा युवक
टावर पर चढ़े युवक का साफ कहना था कि जब तक उसकी पत्नी को वापस नहीं बुलाया जाएगा, वो नीचे नहीं उतरेगा। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस घटना को देखता रह गया।
पुलिस के मान मनौवल के बाद उतरा टावर से
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
बड़ा हादसा टला- युवक के इस सनकी भरे अंदाज में ऊंचे टावर पर चढ़ने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में कर ली गई।
परिवारिक विवाद बना तमाशा- यह पूरा मामला एक पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है, जो देखते ही देखते शहर के बीचों-बीच सार्वजनिक तमाशा बन गया।

भोपाल के प्रमुख LNCT ग्रुप पर ED और EOW की बड़ी कार्रवाई। फीस, स्कॉलरशिप और बैंक लोन में 200 करोड़ रुपए की गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच जारी।
जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस पार्किंग संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। खोवा मंडी पार्किंग खाली रहने के बावजूद अस्पताल परिसर में कई एम्बुलेंस खड़ी मिलीं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठे।
संभाग की 77 प्रतिशत उचित मूल्य दुकानों ने 90 प्रतिशत से अधिक राशन वितरण किया है, लेकिन 602 दुकानें लक्ष्य से पीछे हैं। सतना और रीवा में कई दुकानों पर वितरण 30 प्रतिशत से भी कम दर्ज हुआ।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती वर्ष पर भाजपा 23 जून से 6 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा मनाएगी। जिले के 1522 बूथों पर व्याख्यान, वृक्षारोपण, छात्र सम्मेलन और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एएनएम भर्ती परीक्षा-2023 में दस्तावेज सत्यापन में कथित लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी साविन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सतना के सर्किट हाउस चौक और ओवरब्रिज पर लगे भीषण जाम में एम्बुलेंस, स्कूल बसें और सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं भाजपा ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के केरवा डैम में 12 घंटे के भीतर एक युवती और एक युवक के शव बरामद किए गए। इससे शहर में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से मिली एक लावारिस बाइक और कॉलेज बैग के आधार पर दोनों की पहचान हो सकी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्याप ने बताया कि राज्य सरकार ने शून्य प्रतिशत पर मिलने वाले कर्ज को चुकाने की अवधि को 365 दिन कर दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तिराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह