सिंगरौली में सीवरेज कार्य के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ठेकेदारों की लापरवाही और नगर निगम की अनदेखी से जनता को रोजाना हादसों और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सीवरेज की पाइप लाइन बिछाने में खोद दी सड़क, बाद में नहीं किया दुरुस्त
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
शहर में विकास कार्य शुरू होने के बाद शहरियों में एक उम्मीद जगी थी लेकिन जब निर्माण अधूरा छोड़ कर शहर की सड़कों में जगह-जगह गढ्ढे कर दिए गए तो यह शहरियों के लिए आफत बन गया है। बैढ़न सहित विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों में निर्माण एजेंसियों की लापरवाही के चलते लोगों को खुशी की कीमत फजीहत उठाकर चुकानी पड़ रही है। बात निर्माण कार्य के बाद शहर की सड़कों पर बने उन गढ्ढों की कर रहे हैं, जो न केवल राहगीरों व रहवासियों के लिए मुसीबत बने हैं बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं।
निगम के ठेकेदारों की मनमानी हावी
निर्माण एजेंसी की लापरवाही खासतौर पर सीवरेज के निर्माण कार्य में देखने को मिल रही है। सीवरेज के कार्य में पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों में खोदे गए गड्ढ़े सही तरीके से भरे नहीं गए हैं। आलम यह है कि एक ओर जहां सड़कों व फु टपाथों पर मिट्टी के टीले बन गए हैं। वहीं सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। नतीजा दिन हो या रात वाहनों से आवागमन करने वाले दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ठेकेदारों की लापवाही को लेकर निगम के जिम्मेदार अधिकारी भी गौर नही फरमा रहे हैं। यही कारण है कि नगर निगम के ठेकेदारों की मनमानी हावी है।
निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कें
जिला मुख्यालय में कई जगह सड़क पर सीवरेज का काम कराया गया, इसके बाद सड़क को जर्जर हालत में छोड़ दिया गया है। यह बात और है कि अभी वर्तमान में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है मगर उसमें भी घपलेबाजी की बूं आ रही है। बता दें कि जेसीबी मशीनों से खुदाई कर पाइप लाइन डाली गई थी। पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों को सही तरीके से भरा नहीं गया है।
गड्ढा भरना भूल गया ठेकेदार
शहर से कई जगह गढ्ढा खोदकर सिवरेज का काम किया गया,साथ ही सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। कार्य पूरा करने के बाद मिट्टी का सही तरीके से भराव नहीं किया गया है। नतीजा जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, तेज बारिश होने के बाद गढ्ढो में पानी भर जाता है जिससे राहगिर व वाहन चालक आफत की दौर से गुजरते हैं। जो लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
चलना हुआ मुश्किल
सड़क पर सीवरेज का कार्य बहुत पहले पूरा कर लिया गया है लेकिन वर्तमान में सड़क पर गढ्ढे होने के कारण पानी व कीचड़ से स्थानीय लोंगो को परेशान कर दिया है। पाइप लाइन डालने के बाद मिट्टी के भराव में इस कदर लापरवाही बरती गई है कि सड़क का बुरा हाल हो गया है। वाहनों की बात छोड़िए पैदल चलने वालों के लिए भी मुसीबत हो रही है।
बरती गई है लापरवाही
ठेकेदार द्वारा जिस तरह काम किया गया है उसे देखकर यह लगता है कि सीवर लाइन अगर साल-दो साल भी चल जाए तो बड़ी गनीमत है। इतने बड़े शहर के लिए जिस साईज की पाईप लाइन डाली जा गई है वह काफी कम है। काम को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ है कि जैसे मुआवजा लेने के लिए बनाया गया हो। ना कोई मापदंड और ना ही क्वालिटी की कोई विश्वसनीयता है।
अधिकांश जगहों पर मेंटिनेंस कर दिया गया है,कुछ जगहों पर छूटा होगा तो उसे शीघ्र ही ठेकेदार से बोलकर गढ्ढे भरवा दिया जाएगा।
डी.के.शर्मा, आयुक्त, नगर पालिक निगम सिंगरौली

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।