एनसीएल दूधिचुआ परियोजना में ड्रगलाइन कॉपर केबल चोरी और सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमले में शामिल कबाड़ी गिरोह को मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के 5 आरोपी चोरी की योजना बनाते हुए पकड़े गए। इनमें से कुछ आरोपियों ने पूर्व में खदान में ड्यूटी कर रहे एक रिटायर्ड आर्मीमैन गार्ड पर टांगी से हमला कर उसकी आंख तक फोड़ दी थी।

सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
बीते दिनों एनसीएल की दूधिचुआ परियोजना में ड्रगलाइन की केबल काटकर चोरी करने का दुस्साहस करने वाले कबाड़ गिरोह के 5 सदस्यों को मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि इन्हीं कबाड़ियों ने खदान में एक अन्य चोरी के दौरान वहां ड्यूटी पर मुस्तैद सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर उसे पूरी तरह घायल कर दिया था, इसमें उसकी एक आंख पूरी तरह खराब हो गई है। यह कारवाही मोरवा थाना प्रभारी यूपी सिंह ने की है। जानकारी अनुसार फरियादी रमेशचन्द्र उपाध्याय निवासी वनकटवा हाल रामरतन सिक्योरिटी एजेसी कैम्प दुद्धीचुआ ने थाने मे आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि कबाडि?ों द्वारा बीते 30 मार्च को ज्योति ड्रग लाइन का 40 मी. कापर केबल काट लिया गया है। जिसपर मोरवा पुलिस ने अज्ञात कबाडि?ों के खिलाफ अपराध कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं एक अन्य फरियादी श्रीराम कश्यप पिता दूबलाल कश्यप उम्र 59 वर्ष जो रिटायर्ड आर्मी मैन था और वर्तमान में दुद्धीचुआ खदान में सिक्योरिटी गार्ड था। वह बीते 6 अप्रैल को सावल नं. 14 पर डियुटी पर था तभी कबाडियों ने आकर खदान के अंदर धारदार हथियार टंगिया से मारकर सर से लेकर एक आंख तक फोड दिया था। जिसपर सूचना के बाद 28 अप्रैल को पुलिस ने अपराध कायम किया और मेडिकल रिपोर्ट पर बीएनएस धारा बढकर अज्ञात आरोपियों की लगातार तलाश की जाने लगी। पर पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी आरोपियों का पता नही चल पा रहा था। वहीं थाना प्रभारी मोरवा यूपी सिंह द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बीते दिन बुधवार को मोरवा पुलिस को सूचना मिली की कुछ कबाडी पुन: इकठ्ठा हुये हैं,जो पुरानी घटनाओं में शामिल थे। मुखबिता सूचना के आधार पर मोरवा पुलिस द्वारा गठित विभिन्न टीमों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड लिया गया। कार्यवाही में उपनिरी एनपी तिवारी, सउनि डीएन सिंह, संजीत सिंह, संतोष सिंह, उमेश अग्निहोत्री, सुनील दुबे, पिन्टू राय, प्रआर पतरंग सिंह, अर्जुन सिंह, अजीत सिंह,विवेक सिंह, आर. दशरथ मांझी एवं साइबर सेल बैढन से प्रशांत केशरी एवं नंदकिशोर शामिल थे।
चोरी करने की बना रहे थे योजना
बताया गया कि आरोपी राजेश साकेत पिता रामकिशुन साकेत उम्र 32 निवासी बगदरीं, लालजी साकेत पिता रजई साकेत उम्र 33 वर्ष निवासी डल्ला, बाबूलाल सिंह गोड़ पिता भीखराम सिंह गोड़ उम्र 38 वर्ष निवासी पिड़रिया, छोटू उर्फ हरिश्चंद्र पिता रामचरित साकेत उम्र 24 वर्ष निवासी अजगुढ़ हाल बदिया मोहल्ला,भाईलाल सिंह गोंड पिता हरीफलाल सिंह गोंड उम्र 27 वर्ष निवासी सगनरा सभी सिंगरौली जिले के हैं। पाचों कबाडि?ों को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जिन्होने अपराध करना कबूल किया है। वहीं घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी सहित अन्य सामान जप्त किया गया। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल एक सुरक्षागार्ड जो इनकी गिरफ्तारी के बाद से फरार है,उसकी भी तलाश की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।