सिंगरौली के बनौली गांव के पास तेज रफ्तार कोल वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
परसौना-रजमिलान मुख्य मार्ग स्थित बनौली गांव के पास मंगलवार की तडके सुबह कोल परिवहन कर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सडक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हडकंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक असफीर्लाल उर्फ जवाहर लाल जायसवाल पिता रामलखन जायसवाल निवासी कर्सुआ अमलोरी से ड्यूटी करने जा रहा था। इसी दौरान बनौली के पास कोल परिवहन कर रहे ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की मौत की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस मार्ग पर दिन रात कोल परिवहन करने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार से लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने कहा कि ओवरलोड और बेलगाम गति से दौड़ रहे कोल वाहनों के कारण आम लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है।..
दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार
गुस्साए लोगों ने परसौना-रजमिलान मार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित है। सूचना मिलने पर पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण व परिजन मानने को तैयार नही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।