काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 10 पदक जीते। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर गौरव बैनल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में देश और जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें इस ऐतिहासिक गौरव के लिए सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर सात देशों की कड़ी चुनौती को पार कर सिंगरौली के लिटिल चैंपियंस ने शानदार खेल और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 10 मेडल जीतकर जिला स्तर पर खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कलेक्टर ने सभी नन्हें विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट और अनुशासित प्रदर्शन की सराहना करते हुए कलेक्टर ने मुख्य कोच गणेश सिंह को जिले अंतर्गत के शासकीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावासों में बच्चों को, विशेषकर बालिकाओं को, आत्मरक्षा के गुण सिखाने के लिए नियमित और व्यवस्थित कराटे प्रशिक्षण प्रदान करने के संबंध में योजना तैयार किए जाने हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले इन बच्चों की प्रतिभा का लाभ जिले के अन्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चों को मिलना चाहिए, ताकि जमीनी स्तर से नई खेल प्रतिभाएं उभर सकें और उन्हें आगे बढ़ने का समान अवसर प्राप्त हो। प्रतियोगिता में महज साढ़े छह वर्ष की नन्हीं खिलाड़ी संयुक्ता सिंह और सिगिनाम नित्याश्री ने अपनी श्रेणी में कड़े मुकाबलों के बाद देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार उत्कृष्ट तकनीकी प्रदर्शन करते हुए शौर्य पिपलिया, अवनीश अग्रवाल और श्रेयाशी शर्मा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया जबकि साई कृष्णा आचार्य, मणिकर्णिका दुबे, आर्यांश भारद्वाज, प्रतिष्ठा सिंह राठौर और शुभी अग्रहरि ने कांस्य पदक जीतकर नेपाल की धरती पर भारतीय तिरंगे को गर्व से लहराया। खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व और बड़ी सफलता में उनकी मुख्य कोच गणेश सिंह, कोच खुशबू साकेत और टीम मैनेजर नम्रता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।