सीएम हेल्पलाइन 181 की शिकायतों के निराकरण में सिंगरौली जिले ने जून माह के लिए 93.92 वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री की टीम द्वारा 1021 शिकायतों का सफल और संतोषजनक समाधान किया गया।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
सीएम हेल्पलाइन 181 की शिकायतों के निराकरण में 21 जुलाई को जारी जिलेवार ग्रेडिंग में सिंगरौली जिले ने कुल 93.92 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेडिंग प्राप्त करते हुए प्रथम समूह मे प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं उनकी टीम के द्वारा प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत मुलाकात कर शिकायतों का निराकरण कराया गया । इस अवधि में माह जून की 1083 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिनमें से 1021 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर अब तक की रिकॉर्ड कार्यवाही की गई है। यह उल्लेखनीय है कि जिले के महिला थाना, चौकी जयंत, तिनगुड़ी द्वारा 100 शत-प्रतिशत थाना वैढ़न, बरगंवा, लंघाड़ोल एवं गढ़वा, चौकी. शासन, गोरबी, बंधौरा, कुन्दवार, निवास एवं बगदरा ने 95 प्रतिशत एवं अन्य थानों ने 90 प्रतिशत से अधिक कुल वेटेज स्कोर प्राप्त किया है। 1083 शिकायतों में से 20 प्रतिशत जमीनी विवाद की शिकायत, 30प्रतिशत मारपीट संबंधी शिकायत, 10 प्रतिशत परिवारिक विवाद की शिकायत, 10 प्रतिशत आपसी विवाद की शिकायत, 9 प्रतिशत आपसी लेनदेन की शिकायत, 5 प्रतिशत महिला संबंधी शिकायत, 10 प्रतिशत अन्य शिकायतों का निराकरण किया गया है। इस माह की 1083 में से 792 शिकायत लेवल 1 स्तर पर, 147 शिकायतें लेवल 2 स्तर पर ए 80 शिकायतों लेवल 3 स्तर पर और 2 शिकायतें लेवल 4 स्तर पर निराकरण किया गया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त थाना,चौकी प्रभारी एवं प्रभारी शिकायत शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली एवं टीम के उत्साहवर्धन के लिए नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।