सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका पुलिस चौकी के ग्राम पुरैल में सोमवार को एक महिला की फांसी से मौत के बाद मंगलवार को उसके पति का शव भी जंगल में फंदे पर लटका मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से ग्रामीणों के साथ दोनों पक्षों के परिजनों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को चंद्रवती साकेत 30 वर्ष पति संतोष साकेत का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर बरका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरई भेजने की कार्रवाई शुरू की। हालांकिए मृतका के मायके पक्ष ने उसकी मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और मामले की जांच के बाद पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके चलते सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि मंगलवार को मृतका के पति संतोष साकेत 34 वर्ष का शव भी गांव के जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति की मौत की सूचना मिलते ही गांव में अफरा.तफरी का माहौल बन गया। चंद्रवती के मायके पक्ष ने उसकी मौत को हत्या बताया थाए जबकि संतोष के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकिए दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना अभी बाकी है। सूचना मिलते ही सरई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह मस्कोले बरका पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल पर कुछ परिजनों द्वारा पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध भी किया गया। इस दौरान बरका चौकी प्रभारी शिव कुमार सोनवानी के साथ कुछ महिलाओं द्वारा झड़प किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगाए। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस द्वारा एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने परिजनों एवं ग्रामीणों से शांति बनाए रखने तथा जांच में सहयोग करने की अपील की है। वहीं मौके पर थाना प्रभारी के वाहन के चारों पहियों की हवा निकालने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती के चार बच्चे हैंए जिनकी उम्र करीब 10 वर्ष से कम है। पति.पत्नी दोनों की मौत के बाद चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस दोनों मौतों की परिस्थितियों और उनके बीच संभावित संबंधों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। चंद्रवती की मौत हत्या थी या आत्महत्या और उसके बाद संतोष ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाईए इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांचए घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।