सिंगरौली में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 1109 वाहनों पर कार्रवाई की। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत साइड, ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस और तेज गति सहित अन्य उल्लंघनों पर करीब 6 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
By: Yogesh Patel
Sep 13, 20256:45 PM
हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
यातायात पुलिस विशेष अभियान लगातार जारी है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने अभियान के तहत पुलिस लगातार चेकिंग लगाकर वाहनों की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं कमी मिलने पर चालानी कार्यवाही के साथ जागरुक भी कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध समस्त थाना और चौकी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर की जा रही है। बताया गया कि बिना हेलमेट 460 वाहनों पर कार्यवाही कर 138000 जुमार्ना, बिना सीट बेल्ट 390 पर कार्यवाही 195000 जुमार्ना, शराब पीकर वाहन चलाने पर 6 कार्यवाही 66000 जुमार्ना, गलत साइड से वाहन चलाने 94 वाहन पर कार्यवाही 47000 जुमार्ना, ओव्हर लोडिग यात्री/मॉल 65 वाहनो पर कार्यवाही 85000 जुमार्ना, बिना लायेसंस 5 पर कार्यवाही 11000 जुमार्ना, बिना परमिट एक पर कार्यवाही 10000 जुमार्ना, मोबाईल से बात करने पर 3 कार्यवाही 3000 जुमार्ना, तेजगति से वाहन चलाने पर पांच पर कार्यवाही 5000 जुमार्ना, बिना फिटनेस 1 पर कार्यवाही, 2000 जुमार्ना व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 77 कार्यवाही 38500 जुमार्ना वसूला गया।