रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में पीजी काउंसलिंग शुरू होने से पहले प्रवेश और स्क्रूटनी कमेटी की गठन सूची विवादों में आ गई है। कॉलेज में पर्याप्त प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर होने के बावजूद एक डिमॉन्स्ट्रेटर को नियमों के विपरीत लगातार कमेटी में जगह दी गई है। डॉक्टरों की आपत्तियों के बावजूद नाम में बदलाव नहीं हुआ, जिससे पारदर्शिता और शासन के दिशा-निर्देशों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग का पहला राउंड बिना छात्रों के आए ही खत्म हो गया। अब शुक्रवार से पीजी सीटों पर स्टेट लेबिल की काउंसलिंग शुरू हो रही है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने प्रवेश और स्क्रूटनी कमेटी गठित कर दी है। इस प्रवेश कमेटी में शामिल सदस्यों की योग्यता पर सवाल खड़े हो गए हैं। कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की भरमार है फिर भी नियम विरुद्ध तरीके से एक डिमांस्टेÑटर को सालों से कमेटी में शामिल किया जा रहा है। इस पर आपत्ति भी डॉक्टरों ने उठाई लेकिन नजर अंदाज कर दिया गया।
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कुछ भी संभव है। यहां एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश में बड़े घोटाले हो चुके हैं। हाल ही में दो छात्र फिर पकड़े गए। अब पीजी की काउंसलिंग शुरू हो रही है। इस काउंसलिंग के शुरू होने के पहले मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने प्रवेश और स्कू्रटनी कमेटी की लिस्ट जारी कर दी है। कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी सालों से नहीं बदली सिर्फ डीन की कुर्सी पर बैठा व्यक्ति ही बदलता है। इस बार भी वही पुरानी कमेटी के सदस्यों को रिपीट किया गया है। इसमें सबसे बड़ी खामी यह है कि एक डिमांस्टेÑटर को शामिल किया गया है। एनएमसी की गाइड लाइन में यह नाम फिट नहीं बैठता। इसके बाद भी नियमों को ताक पर रखकर डिमांस्टेÑटर डॉ सुनील कुमार वर्मा को भी प्रवेश समिति में सदस्य एवं आरक्षित श्रेणी प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है। आरक्षित श्रेणी में कई डॉक्टर कॉलेज में मौजूद हैं, फिर भी उन्हें कभी जगह नहीं दी गई। इस पर फार्मेकोलॉजी विभाग के कई चिकित्सकों ने आपत्ति भी दर्ज की। इसके बाद भी नाम में बदलाव नहीं किया गया।
प्रवेश कमेटी में चार सदस्य शामिल
नीट पीजी 2025 से चयनित ऑल इंडिया और स्टेट कोटा के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग में प्रवेश और आवंटन के लिए प्रवेश कमेटी का गठन किया गया है। इसमें डीन डॉ सुनील अग्रवाल, डॅ नीरा मराठे कम्प्यूनिटी मेडिसिन एचओडी और नोडल अधिकारी छात्र शाखा, डॉ जगन्नाथ जाटव सह प्राध्यापक पैथॉलाजी विभाग शामिल है। इसके अलावा डॉ सुशील कुमार वर्मा प्रदर्शक पैथॉलाजी विभाग को भी शामिल किया गया है। जबकि डिमांस्टेÑटर जैसा पद भी अब खत्म कर दिया गया है। इसके बाद भी कमेटी में डिमांस्टेÑटर को जगह दी गई है। सहायक प्राध्यापक को भी कमेटी में जगह नहीं दी गई है।
1 दिन के 1200 रुपए मिलते हैं
पीजी और यूजी काउंसलिंग में हर दिन के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। इसमें जो भी कमेटी में शामिल होते हैं। उन्हें एनएमसी की गाइड लाइन के हिसाब से जिस दिन काउंसलिंग होती है। उस दिन का 1200 रुपए भुगतान किया जाता है। इस 1200 रुपए का फायदा कुछ ही चुनिंदा लोगों को हर सालों से मिल रहा है। इसके अलावा किसी और का नंबर ही नहीं लगा। चिन्हित लोगों के कमेटी में शामिल होने से काउंसलिंग की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।