स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
गुरूवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की तरह ही चहल-पहल थी, सभी अपने काम में लगे थे लेकिन यह सुबह कुछ लोगों के लिए खास होने जा रही थी, मौका था स्टार समाचार के स्थापना दिवस का। सामान्य दिनों की चहल-पहल के बीच साढे चार- पांच बजे के आसपास स्टार गु्रप के एमडी के साथ पहुंची स्टार समाचार पत्र की टीम ने समाचार पत्र को घर-घर पहुंचाने वालों के साथ अपने स्थापना दिवस की खुशियां साझा की और समाचार पत्र के सत्रहवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर उनका सम्मान कर उन्हें मिष्ठान वितरित किया।
सच्चाई भी,अच्छाई भी के दृढ़ संकल्प के साथ विंध्य की पावनधरा सतना से शुरू हुई स्टार समाचार पत्र के प्रकाशन की यात्रा गुरूवार को अपने 16 सालों का सफर पूर्ण कर 17 वें साल में प्रवेश कर गई। सोलह साल की प्रकाशन यात्रा के दौरान स्टार समाचार ने कई आयाम गढ़े। सत्रहवें वर्ष के प्रवेश करने पर सुधी पाठकों के साथ -साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि स्टार समाचार ने जन सरोकार की पत्रकारिता को एक नया आयाम दिया है।
गुरूवार को स्टार समाचार ने 17 वें वर्ष में प्रवेश किया। इस दौरान स्टार समाचार परिवार ने समाचार पत्र को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा उठाने वाले समाचार विक्रेताओं के बीच पहुंचकर मिष्ठान वितरण कर 17वें साल में प्रवेश का जश्न मनाया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और पटाखे फोड़े गए।
समाचार पत्र विके्रताओं का जताया आभार
गुरूवार की सुबह स्टार समाचार प्रबंधन की टीम रेलवे स्टेशन परिसर स्थित उस स्थल पर पहुुंची जहां सर्दी, गर्मी और धूप की परवाह किए बिना घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने का जिम्मा उठाने समाचार पत्र विक्रेता पहुंचते हैं। उनके बीच पहुंचे स्टार ग्रुप के एमडी दुष्यंत सिंह ने स्टार समाचार को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए समाचार पत्र विके्रताओं का आभार जताया। इस दौरान श्री सिंह ने समाचार पत्र विक्रेताओं व एजेंटों के बीच पहुंचकर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि सुबह-सुबह जिस प्रकार से लगातार समाचार पत्र विक्रेता अखबारों को घर-घर तक पहुंचाते हैं वह एक तपस्या की तरह है। आज समाचार पत्र जिस मुकाम पर है उसमें समाचार पत्र विक्रेताओं व एजेंटों की इसी तपस्या की अहम भूमिका है।
इनकी रही मौजूदगी
स्टार समाचार के स्थापना के 16 वर्ष पूरे होने के मौके पर समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच आयोजित जश्न के दौरान मनसुख गुप्ता, राकेश कुमार साहू, राजेन्द्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, सुशील साहू, मान सिंह, रामभान गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, फूलचंद साहू, हरिशंकर गुप्ता, शिवचन्द्र गुप्ता, रामहित गुप्ता, कन्छेदी गुप्ता, सोनू गुप्ता, सुनील गुप्ता, जानकी गुप्ता, रमेश द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, प्रेमचन्द्र साहू, नीरज गुप्ता, राममनोज साहू, घनश्याम, प्रभात साहू, संतोष गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रामदीन गुप्ता, दिलीप राज गुप्ता, संदीप, राकेश गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, नरेश, रामलखन, धीरेन्द्र तिवारी, दिलीप द्विवेदी, सुनील सोंधिया, दिवाकर गुप्ता, अनिल गुप्ता, राघवेन्द्र द्विवेदी, मनोज साहू, सनत कुमार, शंकरलाल गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, अमित गुप्ता, रवि साहू, रज्जन त्रिपाठी खुटहा, रामचन्द्र गुप्ता, केपी गुप्ता, काका, वंशगोपाल गुप्ता, मोतीलाल कुशवाहा, शुभकरण सेन, गणेश कुशवाहा, छोटेलाल, शिवनाथ वर्मा, संतोष गुप्ता, अरुण गुप्ता, अनिल गुप्ता, रामदीन गुप्ता, प्रहलाद कुशवाहा, मुनीष पांडेय, राजेन्द्र सिंह, रिंकू गुप्ता (गुलाब) जगदीश गुप्ता, भारत गुप्ता, भुवनेश्वर गुप्ता, विजय नईबस्ती, जियालाल, बालकृष्ण पांडेय, बाल कुमार साहू, संतोष साइडिंग, यश गुप्ता, रवि साहू, प्रकाश साहू, नारेन्द्र द्विवेदी, दुर्गेश गुप्ता घूरडांग, कामता सेन, नारेन्द्र, पांडेय भास्कर, अखिलेश सोंधिया, सोनू केशवानी, तरुण मिश्रा, शंवर, के.के., भास्कर अग्निहोत्री, बल्लू साहू, रग्घू, बिरन, शुभम तिवारी, भोला माधवगढ़, सम्पत, लवकुश, रामकिशोर, लल्लू कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, कल्लू बुनकर, मुन्ना, ईश्वरदीन, मुकेश, राजू, आशीष गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश, वीरेन्द्र, बबलू समेत कई समाचार पत्र विक्रेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समाचार पत्र विक्रेताओं ने इस दौरान कामना की कि स्टार समाचार का सफर यूं ही आगे बढ़ता रहे।

मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह