छतरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे जा रहे हैं। राजनगर, लवकुशनगर और गौरिहार के बाद अब हरपालपुर में भी आधा दर्जन ड्रोन दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत। पुलिस जांच में जुटी लेकिन अब तक असली वजह सामने नहीं आई।

हाइलाइट्स:
छतरपुर, स्टार समाचार वेब
पिछले लगभग एक सप्ताह से जिले के अलग-अलग इलाकों में रात के वक्त संदिग्ध ड्रोन उड़ने की खबरों ने लोगों को बेचैन कर दिया है। बीती रात हरपालपुर क्षेत्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में ड्रोन दिखने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले राजनगर, लवकुशनगर और गौरिहार क्षेत्र में ड्रोन देखे गए थे। कई स्थानों से पुलिस ने ड्रोन जप्त भी किए हैं लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में रात के वक्त ड्रोन दिखने से लोग दहशत में है और ईश्वर से कामना कर रहे हैं कि यह ड्रोन किसी बड़ी साजिश का हिस्सा न हों। प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजा मामला हरपालपुर थान क्षेत्र के ग्राम काकुनपुरा से सामने आया है, जहां के ग्रामीणों ने आसमान में एक साथ करीब आधा दर्जन ड्रोन उड़ने का दावा किया है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
ग्रामीणों ने बताया कि ड्रोन दिखने के तुरंत बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी थी और अगली सुबह हरपालपुर थाना में भी शिकायत की। हालांकि जब इस संबंध में हरपालपुर थाना प्रभारी संजय राय से बात की गई तो उन्होंने इस तरह की कोई जानकारी उनके पास न होने और जांच कराने की बात कही। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह ड्रोन पिछले दो दिनों से क्षेत्र में दिख रहे हैं और इसी बीच क्षेत्र के कुछ स्थानों से चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया है।
जिले के अन्य इलाकों में दिख चुके हैं ड्रोन
हरपालपुर से पहले जिले के राजनगर, लवकुशनगर और गौरिहार क्षेत्र के गांवो में ड्रोन देखे गए ग्रामीणों में भय व्याप्त है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।